Move to Jagran APP

भाजपा का किसानों की कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस पर हमला, मनोज सिन्हा ने राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

किसान कर्ज माफी पर भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा ने कांग्रेस की कर्ज माफी को किसानों के साथ छलावा करार दिया।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 09:28 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 09:28 PM (IST)
भाजपा का किसानों की कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस पर हमला, मनोज सिन्हा ने राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
भाजपा का किसानों की कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस पर हमला, मनोज सिन्हा ने राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली,जेएनएन। किसान कर्ज माफी पर भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कांग्रेस की कर्ज माफी को किसानों के साथ छलावा करार दिया। उनके अनुसार जरूरतमंद किसानों की जगह कांग्रेस की राज्य सरकारें अपने कार्यकर्ताओं को नेताओं का कर्ज माफ कर रही है। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने कभी कर्ज लिया ही नहीं है।

loksabha election banner

मनोज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन हकीकत यह है कि कर्नाटक में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। और वहीं उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया जा रहा है। जो कर्जदार नहीं है, उनकी सूची प्रकाशित की जा रही है। उनके अनुसार यदि लोकसभा का चुनाव नहीं होता, तो कांग्रेस सीधे कर्ज माफी की घोषणा से ही इनकार कर देती।

मनोज सिन्हा के अनुसार कर्ज माफी का मानक था कि पांच एकड़ से कम भूमि हो और दो लाख से कम कर्ज माफ किये जाएंगे। कांग्रेस की राज्य सरकारों में उन मानकों को भी तोड़ा गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद कहा है कि अब इसकी जांच की जरूरत पड़ गई है। कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं के 3 लाख के कर्ज भी माफ किये गए हैं। पंजाब में जिनके पास 18 एकड़ जमीन है, उनका भी कर्ज माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों से कर्ज माफी के नाम पर छलावा मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फितरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.