Move to Jagran APP

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-सिद्धू और थरुर के बयानों पर माफी मांगे राहुल

भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमले करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से राम मंदिर के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 08:15 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 12:49 AM (IST)
भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-सिद्धू और थरुर के बयानों पर माफी मांगे राहुल
भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-सिद्धू और थरुर के बयानों पर माफी मांगे राहुल

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमले करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से राम मंदिर के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

prime article banner

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस अपने नेताओं के जरिये अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के खिलाफ माहौल बना रही है और भाजपा को आश्चर्य है कि राहुल गांधी हिंदू हैं भी या नही।

राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला
भाजपा प्रवक्ता ने शशि थरुर के अच्छे हिंदू वाले कथित बयान पर सवाल खड़ा करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर के कथित बयान में यह बात कही गई कि कोई भी अच्छा हिंदू किसी दूसरे के पूजा स्थल को तोड़कर वहां राम मंदिर बनते देखना चाहेगा।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि उनकी पार्टी राम मंदिर के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला देखना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसमें देरी कराने के लिये पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति कर रही है और देश की जनता कांग्रेस पार्टी को माफ नही करेगी। हंगामा खड़ा होने के बाद थरूर ने हालांकि ट्वीट किया था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

दक्षिण भारत का कांग्रेस करती है अपमान
वही दूसरी ओर भाजपा ने नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान की भी जमकर आलोचना की है, जिसमें पंजाब के मंत्री ने पाकिस्तान को दक्षिण भारत से बेहतर बताया था। भाजपा ने पूछा है क्या कांग्रेस पार्टी अखंडता के विचार पर विश्वास नहीं रखती।

राव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दक्षिण भारत का अपमान करती रही है। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान पसंद हो सकता है लेकिन उसके लिए उन्हें दक्षिण भारत के लोगों का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए।

राव ने कहा कि अगर दक्षिण भारत ने कांग्रेस का साथ नही दिया होता तो आज कांग्रेस भारत के राजनीतिक परिदृश्य में कहीं नहीं होती। लेकिन आज कांग्रेस उसी दक्षिण भारत का अपमान कर रही है, इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है।

सोनिया गांधी ने नरसिम्‍हा राव का किया था अपमान
जीवीएल ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के खिलाफ भी नफरत दिखाई थी। उन्होंने नरसिम्हा राव का दाह संस्कार भी दिल्ली में नही करने दिया था। उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले राव को कांग्रेस के द्वारा वह सम्मान कभी नही दिया गया जिसके वे हकदार थे। भाजपा ने मांग की है कि राहुल गांधी को तत्काल सिद्धू को पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

देश को तोड़ो राहुल गांधी का नया नारा
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन बयानों से कांग्रेस की समाज को तोड़ने वाली मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ो राहुल गांधी का यही नया नारा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत विरोधी काम कर रही है। जीवीएल नरसिम्हा राव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कैंब्रिज अनालिटिका के साथ मिलकर यह समझा था कि किस तरह एक जाति को दूसरी जाति के लोगों के साथ टकराव कराया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.