Move to Jagran APP

त्रिपुरा चुनावों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

भाजपा और कांग्रेस ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 27 Jan 2018 11:59 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 11:59 PM (IST)
त्रिपुरा चुनावों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
त्रिपुरा चुनावों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

नई दिल्ली, प्रेट्र/आइएएनएस। त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। साथ ही कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनावों के लिए भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।

loksabha election banner

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए 44 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया है। समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। भाजपा राज्य में 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष नौ सीटें सहयोगी गठबंधन आइपीएफटी के लिए छोड़ी जाएंगी। भाजपा की प्रदेश महासचिव प्रतिमा भौमिक राज्य के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के धानपुर से चुनाव लड़ेंगी। मालूम हो कि त्रिपुरा में पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है।

उधर, कांग्रेस ने त्रिपुरा के लिए 56 और मेघालय के लिए 57 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। त्रिपुरा में पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन का विकल्प खुला रखा है। वहीं, मेघालय में मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को और उसके बाद नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। तीनों राज्यों में मतगणना 3 मार्च को होगी।

मप्र उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। महेंद्र सिंह यादव राज्य की कोलारस सीट से और ब्रिजेंद्र सिंह यादव मुंगओली सीट से चुनाव लड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.