Move to Jagran APP

भाजपा का प्रियंका गांधी पर मतलब की राजनीति करने का आरोप, कहा- राजस्थान में लड़की हो तो लड़ना मना है

संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा दरअसल आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:00 PM (IST)
भाजपा का प्रियंका गांधी पर मतलब की राजनीति करने का आरोप, कहा- राजस्थान में लड़की हो तो लड़ना मना है
पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा बोले, राहुल-प्रियंका सिर्फ राजनीति करते हैं (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा ने राजस्थान में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के संदिग्ध मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि प्रियंका चुनिंदा राजनीति में लिप्त हैं और अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का इस्तेमाल करती हैं। वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसे नारे देती हैं। वहीं, राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं के लिए उका सुझाव है, लड़की हो तो लड़ना मना है।

loksabha election banner

संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा, दरअसल आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जब प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण इस मुद्दे को चुनिंदा रूप से इस्तेमाल करते हैं तो यह अक्षम्य हो जाता है।

दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पड़िता के परिवार से नहीं मिला

उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिला और न ही पीड़िता से मिला जो अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। वे ऐसा गैर कांग्रेस शासित राज्यों में करते हैं। पात्रा ने पूछा, उन्होंने वहां पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन क्या वे राजस्थान जाकर लड़की से मिले।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाड्रा राजस्थान के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मना रहे थे और भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर उनसे मिलना चाहता था, लेकिन इनकार कर दिया गया। पात्रा ने पूछा कि क्या उन्होंने (प्रियंका) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस भयावह घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें : चुनावी ड्यूटी पर तैनात CAPF जवान सख्ती से करें कोरोना प्रोटोकाल का पालन, गृह मंत्रालय ने दिया निर्देश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.