नई दिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से की है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
उनकी यात्रा सोमवार को इंदौर के बड़ा गणपति से शुरू होकर मरीमाता चौराहा, बाणगंगा चौराहा, लवकुश चौराहा होते हुए सांवेर जाएगी, यहां रात्रि विश्राम भी होगा। सांवेर में पत्रकारों के साथ राहुल व कांग्रेस नेताओं की बातचीत भी होगी।
LIVE: Shri @RahulGandhi along with Padyatris resume #BharatJodoYatra from Bada Ganpati Chowraha, Indore, Madhya Pradesh. https://t.co/Ac8eKcxycB
— Congress (@INCIndia) November 28, 2022
राहुल गांधी शहर के बड़ा गणपति में भगवान गणेश के दर्शनों के बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए। सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इसमें विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, सचिन यादव, अरूण यादव सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही यहां पहुंच चुके थे।
बड़ा गणपति में किए भगवान गणेश के दर्शन
शहर के बड़ा गणपति (Bada Ganpati) में भगवान गणेश (Lord Ganesh) के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी उज्जैन (Ujjain) के लिए रवाना होंगे। सोमवार सुबह से बड़ा गणपति पर लोग जुटने लगे थे। इनमें विधायक संजय शुक्ला (Sanjay Shukla), सचिन यादव (Sachin Yadav), विशाल पटेल (Visahal Patel) और अरुण यादव (Arun Yadav) सुबह लगभग साढ़े पांच बजे यहां पहुंचे गए थे।
दिग्विजय सिंह भी बड़ा गणपति पहुंचे
कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी सुबह ही बड़ा गणपति पहुंचे थे। उनके साथ वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर (Manishankar Iyer) भी शामिल हुए। राहुल गांधी के दौरे के लिए लोग सुबह से ही यहां पहुंचने लगे थे। यात्रा करीब 6.15 बजे बड़ा गणपति से शुरू हुई।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दुग्ध उत्पादन में हुई वृद्धि की सराहना की, कहा- नारी शक्ति को और मजबूत करने का शानदार तरीका
यह भी पढ़ें- गुरु तेग बहादुर ने अन्याय के आगे झुकने से इनकार किया, उनकी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती हैं: पीएम