Move to Jagran APP

Telangana: राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना से फिर शुरु होगी भारत जोड़ो यात्रा, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा के तेलंगाना चरण की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने केरल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लंबी यात्रा पूरी की है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalPublished: Wed, 26 Oct 2022 04:21 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2022 04:21 PM (IST)
Telangana: राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना से फिर शुरु होगी भारत जोड़ो यात्रा, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना से फिर शुरु होगी भारत जोड़ो यात्रा (फाइल फोटो)

हैदराबाद, एजेंसी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों के अंतराल के बाद 27 अक्टूबर को तेलंगाना से शुरु होगी। इस बात की जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 27 अक्टूबर को हैदराबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वह तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकतल से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

loksabha election banner

7 सितंबर को शुरु हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने रविवार तक 46 दिन पूरे कर लिए हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा ने तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई जिलों का दौरा किया। जहां भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कई नेता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत जोड़ो यात्रा से तीन दिन का ब्रेक लिया था। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के पार्टी प्रभारी मणिकम टैगोर, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के यात्रा समन्वयक उत्तम कुमार रेड्डी समेत कई नेता भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में 7 नवंबर तक जारी रहेगी। राहुल गांधी हर दिन 20-25 किलोमीटर चलेंगे और 375 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। तेलंगाना में 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी बैठकों को संबोधित करेंगे। साथ ही छात्रों, महिलाओं और खेल, व्यवसाय और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तित्वों के साथ बातचीत भी करेंगे।

चारमीनार का दौरा करेंगे राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी 31 अक्टूबर को ऐतिहासिक चारमीनार का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी है। कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को शहर के नेकलेस रोड पर एक विशाल जनसभा का आयोजन भी करेगी।

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना

Bharat Jodo Yatra के लिए उत्तरी राज्यों में रहेंगी चुनौतियां, अब तक मिले समर्थन को पार्टी ने बताया उत्साहजनक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.