विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हुए शामिल

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2022 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2022 11:22 AM (IST)

भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे बालापुर के कुपता जिला परिषद स्कूल से शुरू हुई। यह दोपहर शेगांव पहुंचेगी जहां ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में यात्रा के 12वें दिन शुक्रवार सुबह अकोला जिले के बालापुर से यात्रा फिर शुरू हुई
महाराष्ट्र में यात्रा के 12वें दिन शुक्रवार सुबह अकोला जिले के बालापुर से यात्रा फिर शुरू हुई

अकोला, एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्री महाराष्ट्र में अपने अंतिम चरण में है। महाराष्ट्र में यात्रा के 12वें दिन शुक्रवार सुबह अकोला जिले के बालापुर से यात्रा फिर शुरू हुई और बुलढाणा जिले के शेगांव की ओर जा रही है, जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा के सुबह के सत्र में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी राहुल गांधी के साथ शामिल हुए।

यात्रा सुबह 6 बजे बालापुर के कुपता जिला परिषद स्कूल से शुरू हुई। यह दोपहर शेगांव पहुंचेगी, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रसिद्ध संत गजानन महाराज मंदिर जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के तहत शुक्रवार 18 नवंबर को शेगांव में राहुल गांधी की भव्य सभा होगी। जिसके लिए शहर समेत जिले भर से हजारों कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शेगांव के लिए रवाना हो रहे हैं।

 सावरकर पर राहुल गांधी के बयान से बवाल

राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर सवाल उठाए थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतीक हैं। उन्हें अंडमान में दो-तीन साल की जेल हुई थी। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू की थीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था कि सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे।

गांधी ने कहा कि वह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन आजकल उनकी विचारधारा पर आरएसएस और भाजपा द्वारा हमला किया जा रहा है।