Move to Jagran APP

महाराष्ट्र से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा, आज है 66वां दिन, पिछले दिनों राहुल गांधी के साथ दिखे आदित्य ठाकरे भी

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को भी महाराष्ट्र में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड ने मार्च में हिस्सा लिया है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sat, 12 Nov 2022 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 10:58 AM (IST)
महाराष्ट्र से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा, आज है 66वां दिन, पिछले दिनों राहुल गांधी के साथ दिखे आदित्य ठाकरे भी
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए आदित्य ठाकरे

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई महीनों से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर हैं। कांग्रेस की यह यात्रा कर्नाटक से होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गई है। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के हिंगोली के कलामनुरी से शुरू हुई है। यात्रा का आज 66वां दिन है।

loksabha election banner

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली के कलामनुरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। रास्ते में खड़े लोगों को हाथ हिलाते हुए दोनों नेता कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए दिखे।

यह यात्रा भारत के विचार के बारे में : आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीति से कहीं अधिक है। यह भारत के विचार के बारे में है। यह लोकतंत्र के लिए है, देश के लिए है। यह लोकतंत्र के विचार के लिए है। यही जीवंत लोकतंत्र है।

शिवसेना के कई नेता भी यात्रा में हुए शामिल

इसके साथ ही उनकी पार्टी के सहयोगी और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने आदित्य ठाकरे के साथ मार्च में शामिल हुए। पूर्व विधायक सचिन अहीर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करना अस्वीकार्य और गलत, फैसले की वापसी के लिए उठाएंगे कानूनी कदम: कांग्रेस

उद्धव ठाकरे को भी यात्रा में शामिल होने के लिए किया गया आमंत्रित

बता दें कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी महाराष्ट्र में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड ने मार्च में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: Gujarat Assembly Polls: BJP ने जारी की 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें- किसे कहां से मिला टिकट

कन्याकुमारी से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ’7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर कर चुकी है। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.