Move to Jagran APP

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब नया अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, जानें 2023 में क्या है प्रियंका गांधी का प्लान

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी में पार्टी का पूर्ण अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarPublished: Sun, 04 Dec 2022 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 02:05 PM (IST)
भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब नया अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, जानें 2023 में क्या है प्रियंका गांधी का प्लान
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। इसके अलावा, 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता को देखते हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी। इसका मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने दी।

loksabha election banner

रायपुर में होगा पूर्ण अधिवेशन

केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा, 'आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होना है, जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह 3 दिवसीय सत्र होगा, जो रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान'

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ''दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।''

यह भी पढ़ें: संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से, सीमा तनाव, EWS आरक्षण और जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस

2023 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 'महिला मार्च'

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 2023 में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह यात्रा तब शुरू की जाएगी, जब राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें:

WHO की रिपोर्टः इंटरनेट के जरिए बच्चों का यौन शोषण करने वालों में ज्यादातर उनके परिचित, जानिए बचाव के उपाय

Fact Check : हार्दिक पटेल के 5 साल पुराने वीडियो को गुजरात चुनाव से जोड़कर गलत संदर्भ में किया जा रहा शेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.