Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- जो देश में नफरत फैलाएगा, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है। हमारी पार्टी संविधान पर भरोसा करती है। जो भी नफरत फैलाएगा हम उसके खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम हर तरह की नफरत के खिलाफ हैं

By Achyut KumarEdited By: Published: Sat, 08 Oct 2022 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2022 01:22 PM (IST)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- जो देश में नफरत फैलाएगा, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की कर्नाटक में प्रेस कान्फ्रेंस (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

'देश में नफरत फैलाई जा रही है'

राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। हमारी पार्टी संविधान पर भरोसा करती है। जो भी देश में नफरत फैलाएगा, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है। हम हर तरह की नफरत के खिलाफ है।

'हम फासीवादी पार्टी नहीं हैं'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'हम फासीवादी पार्टी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं जो बातचीत में विश्वास करती है और हम विभिन्न दृष्टिकोणों का स्वागत करते हैं। हम जानते हैं कि चुनाव जीतने के लिए हमें एक टीम के रूप में काम करना होगा।'

'भारत राज्यों का एक संघ है'

राहुल गांधी ने कहा, 'हमारा संविधान कहता है: भारत राज्यों का एक संघ है। इसका मतलब है कि हमारी सभी भाषाओं, राज्यों और परंपराओं का समान रूप से महत्वपूर्ण स्थान है। यही हमारे देश का स्वभाव है।' उन्होंने कहा, 'देश में नफरत और हिंसा फैलाना राष्ट्र विरोधी कृत्य है। हम नफरत और हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ेंगे।'

अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को 'रिमोट कंट्रोल' कहना उनका अपमान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले दोनों उम्मीदवारों की अपनी स्थिति के साथ-साथ अपने-अपने दृष्टिकोण भी हैं। किसी को भी 'रिमोट कंट्रोल' कहना दोनों का अपमान है।'

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: हिंदी को 'राष्ट्रीय भाषा' बनाने पर राहुल गांधी बोले- क्षेत्रीय भाषाओं की पहचान को इससे खतरा

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 31वां दिन, राहुल गांधी के नेतृत्व में मायासांद्र से शुरू हुई पद यात्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.