Bharat Bachao Rally:देश की अर्थव्यवस्था खराब, लोग कर रहे परिवार के साथ आत्महत्याः सोनिया गांधी
<p>रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि देश बुरे दौर से गुजर रहा है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि हमें देश बचाना है। प्रियकां गांधी वाड्रा ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में समानता का अधिकार नही बचा। देश की अर्थव्यवस्था खराब दौर में गुजर रही है। भाजपा के 6 साल के शासन में बेरोज़गार बढ़ी है। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम लोगों को संबोधित किया। रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा, यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। </p>
मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की गलत नीतियों की आलोचना की
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था की 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी कर देंगे। आमदनी दोगुनी करेंगे। 2 करोड़ रोजगार का देने का वादा किया था। ये सब वादे झूठे थे। देश की जनता को गुमराह किया।
छोटे बड़े कारोबारी मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बर्बाद हो गए हैं
यही है अच्छे दिन बैंकों में पैसे चोरी हो रहे हैंः सोनिया
जब मर्जी राष्ट्रपति शासन लग रहे हैं। हर रोज संविधान की धज्जिया उड़ाई जा रही है। अन्याय किसी के साथ हो कांग्रेस उसके साथ खड़ी रहेगी।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए कुर्बानी के लिए तैयार हैं हम
सोनिया गांधी ने कहा कि नागरिकता कानून देश की आत्मा को तबाह कर देगा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कुर्बानी को तैयार है।
सरकार बताए किसके पास गया काला धन
देश की नवरत्न कंपनियां क्यों बेची जा रही हैं?
सोनिया गांधी ने कहा कि देश की नवरत्न कंपनियां क्यों बेची जा रही हैं। देश का खजाना क्यों खाली हो गया। इसकी जांच होनी चाहिए।
संसद में बिना बहस के विधेयक पास हो रहे हैं
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में बिना बहस के विधेयक पास कराए जा रहे हैं।
महंगाई से देश के लोग परेशान हैं
सोनिया गांधी ने कहा कि महंगाई से देश की जनता परेशान है। लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है।
देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब है इसकी जांच होनी चाहिए
देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास कहां है आज पूरा देश पूछ रहा है।
सोनिया गांधी रैली को कर रही हैं संबोधित
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित कर रही हैं।
कांग्रेसी बब्बर शेर हैं किसी से नहीं डरते
राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी जोश बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी बब्बर शेर हैं। हर संस्थान के लोगों को कहना चाहता हूं कि आप डरे नहीं हम आपके साथ हैं।
देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए मोदी और अमित शाह माफी मांगेः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए माफी मांगे। मैं अपने दिए गए बयान पर कभी माफी नहीं मांगूगा।
किसान, मजदूर और युवाओं की जेब में पैसा नहींः राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसान, मजदूर और युवाओं की जेब में पैसा नहीं हैं। लोग परेशान हैं। देश में अर्थव्यवस्था खराब दौर में गुजर रही है।
मोदी अपने आप को देश भक्त कहते हैं
राहुल गांंधी ने कहा कि मोदी अपने आप को देश भक्त कहते हैं लेकिन जो काम दुश्मनों ने नहीं किया वो प्रधानमंत्री ने किया।
केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज किया माफः राहुल गांधी
मोदी सरकार ने कई उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया लेकिन किसानों का नहीं। लोग महंगाई से परेशान हैं।
45 वर्षों में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारीः राहुुल गांधी
प्याज 200 किलो पार कर गया है। देश में पिछले 45 वर्षों में इस समय सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महंगाई पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी केंद्र और हरियाणा सरकार को मंहगाई के मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई से लोग परेशान हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान मजदूर बचेगा तभी भारत बचेगा
हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र और हरियाणा सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। किसान मजदूर बचेगा तभी भारत बचेगा
देश की अर्थव्यवस्था खराब, बेरोजगारी चरम परः प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियकां गांधी ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से देश में समानता का अधिकार नही बचा। देश की अर्थव्यवस्था खराब दौर में गुजर रही है। भाजपा के 6 साल के शासन में बेरोज़गार बढ़ी है। भाजपा सरकार में 4 करोड़ नौकरी जाना मुमकिन है। ऐसे कानून बन रहे हैं जो संविधान के खिलाफ है।
देश के लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। अगर ऐसा लोग नहीं करेंगे तो संविधान नष्ट हो जाएगा।
यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां की कानून व्यवस्था बेहद खराब हैः प्रियंका
'अच्छे दिन आने वाले हैं' स्लोगन पर पी. चिदंबरम का तंज
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने के दौरान मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ कर रख दी है। इसी के साथ ही चिदंबरम ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नारे अच्छे दिन आने वाले हैं पर भी तंज कसा।
भारत बचाओ रैली में तेलंगाना से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
भारत बचाओ रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पहुंचना लगातार जारी है। रैली में तेलंगाना से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
NSUI कार्यकर्ता चाय और पकौड़े बेचकर रामलीला मैदान के बाहर कर रहे हैं विरोध
कांग्रेस का दावा है कि रामलीला मैदान में देश के कोने-कोने से जनसैलाब उमड़ रहा है। कांग्रेस के अनुसार, रैली में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना भाजपा सरकार की कुनीतियों से उपजे गुस्से का प्रतीक है। उधर, NSUI कार्यकर्ता रामलीला मैदान के बाहर चाय और पकौड़े बेचकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।
भारत बचाओ रैली में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता
रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। रामलीला मैदान के बाहर की सड़क पर भीड़ जमा हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आने वाली कई बसें अभी पहुंची हैं जिससे एक दम सड़क भर गई है।
भारत बचाओ रैली में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं
भारत बचाओ रैली में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ समेत दिल्ली-एनसीआर से कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।
रामलीला मैदान में तैयारियां
दिल्ली के रामलीला मैदान में तैयारियां चल रही है, जहां कांग्रेस आज भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में कांग्रेस ,केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपना सकती है।