Move to Jagran APP

Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान की तरह देश के कई बड़े नेता दूसरी बार कर चुके शादी, मुलायम सिंह सहित कई दिग्गज सूची में शामिल

Bhagwant Mann Marriage पंजाब के सीएम मान की यह दूसरी शादी है। वह वर्ष 2015 में अपनी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक ले चुके हैं। बता दें कि मान की तरह इस सूची में देश के कई बड़े नेता हैं जो दो बार शादी कर चुके हैं।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 12:35 PM (IST)
Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान की तरह देश के कई बड़े नेता दूसरी बार कर चुके शादी, मुलायम सिंह सहित कई दिग्गज सूची में शामिल
मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती और दूसरी पत्नी साधना।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। 48 वर्षीय मान हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली डा. गुरप्रीत कौर के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों पिछले चार सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। वहीं शादी की बात इतनी गौपनीय रखी गई कि दोनों परिवारों ने अपने करीबी रिश्तेदारों को भी इसकी खबर नहीं लगने दी। सीएम मान की यह दूसरी शादी है, वह वर्ष 2015 में अपनी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक ले चुके हैं। बता दें कि मान की तरह इस सूची में देश के कई बड़े नेता हैं जो दूसरी बार शादी कर चुके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में.....

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने 2015 में की दूसरी शादी

अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी दो शादियां कर चुके हैं। सिंह की पहली पत्नी आशा का एक लंबी बीमारी के चलते 2013 में निधन हो गया था। पहली शादी से दिग्विजय सिंह की 4 बेटियां और एक बेटा है। दिग्विजय ने दूसरी बार वरिष्ठ पत्रकार अमृता सिंह पर दिल दिया। उन्होंने 64 वर्ष की उम्र में 2015 में दूसरी शादी की। बतां दें कि अमृता उनसे 25 साल छोटी हैं।

शशि थरूर 54 साल की उम्र में फिर बने दूल्हा

कांग्रेस के 65 वर्षीय वरिष्ठ नेता शशि थरूर इन सब नेताओं में सबसे आगे हैं। वह तीन बार शादी कर चुके हैं। थरूर ने पहली शादी तितोत्मा मुखर्जी और दूसरी शादी क्रिस्टा गिल से की थी। तीसरी शादी उन्होंने 54 वर्ष की उम्र में साल 2010 में सुनंदा पुष्कर से की। हालांकि शादी के चार साल बाद ही सुनंदा का रहस्यमय हालत में निधन हो गया था।

भाजपा नेता मनोज तिवारी भी इस सूची में

दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सासंद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी इस सूची में हैं। भाजपा नेता ने वर्ष 1999 में रानी से पहली शादी की थी। हालांकि वर्ष 2012 में अलग होने के बाद उन्होंने 50 साल की उम्र में दूसरी शादी की।

कपिल सिब्बल भी कर चुके दो शादियां

पूर्व कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिबल भी दो विवाह कर चुके हैं। सिबल ने पहली शादी नीना से की थी जिनकी मौत कैंसर के चलते हो गई थी। इसके बाद उन्होंने प्रोमिला से दूसरी शादी की। प्रोमिला एक बड़ी सोशल एक्टिविस्ट हैं।

राम विलास पासवान ने भी की दो शादियां

राजनीति के मौसम विज्ञानिक के नाम से जाने जाने वाले राम विलास पासवान की भी दो शादियां हुईं थी। हरियाणा की रहने वाली रीना से पासवान ने पहली शादी की थी। रीना और पासवान की शादी वर्ष 1982 में हुई थी। पहली शादी से पासवान को एक बेटा चिराग पासवान और दो बेटियां हैं। पासवान की दूसरी शादी रत्ना पासवान से हुई थी। हालांकि पासवान का लंबी बीमारी के बाद 8 अक्टूबर 2020 में निधन हो गया।

मुलायम सिंह यादव ने 64 वर्ष की उम्र में की दूसरी शादी

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव भी दो बार दिल दे चुके हैं। उन्होंने पहली शादी स्वर्गीय मालती देवी से की थी। जबकि दूसरी शादी उन्होंने अपनी उम्र से 20 साल छोटी साधना गुप्ता से की थी। बता दें कि साधना पार्टी की ही एक छोटी कार्यकर्ता थी। मुलायम सिंह ने 64 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.