Move to Jagran APP

राजस्थान कैबिनेट विस्तार से पहले पंजाब के सीएम चन्नी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात

राजस्थान कैबिनेट विस्तार से पहले वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाकात की। आज शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा । राज्यपाल कलराज मिश्र 15 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे । इनमें 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री होंगे।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 01:04 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 01:04 PM (IST)
राजस्थान कैबिनेट विस्तार से पहले पंजाब के सीएम चन्नी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात
राजस्थान कैबिनेट विस्तार से पहले पजांब के सीएम चन्नी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात

जयपुर, एएनआइ। राजस्थान कैबिनेट विस्तार से पहले वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाकात की। बता दें कि राजस्थान सियासी हलचल के बीच आज मंत्रियों के शपथ लेने से पहले सचिन पायलट ने कहा कि नई कैबिनेट में 4 दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। हमारी पार्टी चाहती है कि दलित, उपेक्षित, पिछड़े लोगों का प्रतिनिधित्व हर जगह होना चाहिए। काफी समय से हमारी सरकार में दलितों का प्रतिनिधित्व नहीं था अब भरपाई की है। आदिवासियों का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है। उन्होंने कैबिनेट में फेरबदल के लिए सोनिया गांधी, अजय माकन और अशोक गहलोत को भी धन्यवाद दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.