Move to Jagran APP

Change in State Leadership: बालासाहेब थोराट होंगे महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

Change in State Leadership महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बनाए गए हैं। उन्‍होंने अशोक चव्हाण का स्थान लिया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 10:53 PM (IST)
Change in State Leadership: बालासाहेब थोराट होंगे महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष
Change in State Leadership: बालासाहेब थोराट होंगे महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष
नई दिल्‍ली, एएनआइ। Change in State Leadershipमहाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बनाए गए हैं। उन्‍होंने अशोक चव्हाण का स्थान लिया है। पांच लोगों को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है, जिसमें नितिन राउत, बसवराज एम पाटिल, विश्‍वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक दल के नेता केसी पदवी चुने गए हैं। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।

prime article banner

महाराष्‍ट्र में सात नई समितियों का गठन किया गया है। सुशील कुमार शिंदे को कोआर्डिनेशन कमेटी का अध्‍यक्ष बनाया गया है। बताया जाता है कि अशोक चव्हाण ने भी बालासाहेब थोराट के नाम पर सहमति जताई थी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में हर्षवर्धन पाटिल भी थे, लेकिन पार्टी ने बालासाहेब थोराट के नाम पर मुहर लगाई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.