Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan: शिवराज चौहान बोले, सभी अपने घरों में दीपोत्‍सव मनाएं और घर सजाएं

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज शाम और कल हम यहां छह बजे अस्पताल में राम दरबार के सामने दीपक जलाएंगे। आज पूरे प्रदेश में अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाएं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:31 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: शिवराज चौहान बोले, सभी अपने घरों में दीपोत्‍सव मनाएं और घर सजाएं
Ram Mandir Bhumi Pujan: शिवराज चौहान बोले, सभी अपने घरों में दीपोत्‍सव मनाएं और घर सजाएं

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट मीटिंग के पहले मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के परिणाम स्वरूप और भक्‍तों के बलिदान और तपस्या के कारण आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि आज शाम और कल हम यहां छह बजे अस्पताल में राम दरबार के सामने दीपक जलाएंगे। आज पूरे प्रदेश में सब अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाएं। हम यहां अस्पताल में दीपक जलाएंगे। आज आप जहां हैं वहां दीपक जरूर जलाएं। 

loksabha election banner

घरों में दीपमालाएं और बिजली के बल्ब की लड़ि‍यां जलाएं

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास से पहले मध्य प्रदेश में मंगलवार रात को घरों में दीपमालाएं और बिजली के बल्ब की लड़ि‍यां जलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर प्रदेशवासियों से अपील की है। साथ ही कहा कि हम प्रत्यक्ष रूप से अयोध्या नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर पर रहकर भगवान राम की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें। ओरछा का प्रसिद्ध रामराजा का मंदिर मंगलवार और बुधवार को विशेष रूप से सजाया जाएगा। यहां पर विशेष पूजा-अर्चना भी होगी। 

घर पर रहकर ही दीपोत्सव मनाएं

मुख्यमंत्री ने ओरछावासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण न हो इसलिए सभी घर पर रहकर ही दीपोत्सव मनाएं। पिछले दिनों शिवराज चौहान ने ट्वीट कर के कहा था कि 'हम पर प्रभु श्रीराम की असीम कृपा है। राम हमारे अस्तित्व हैं, आराध्य हैं, भगवान हैं और भारत की पहचान हैं। मैं और देश-प्रदेश की जनता पांच अगस्त की उस शुभ घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए असंख्य लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण प्रारंभ हो रहा है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। मंदिर निर्माण के साथ ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामराज्य आएगा।'

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

उधर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेशभर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पिछले शनिवार को इसकी घोषणा की थी। कमल नाथ अपने भोपाल स्थित सरकारी निवास में पाठ किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.