Move to Jagran APP

अटल बिहारी की भतीजी करुणा मध्य प्रदेश के कांग्रेसियों को सीखाएंगी बूथ मैनेजमेंट

मध्यप्रदेश के जिन 27 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं उनका चुनाव कार्यक्रम भले ही अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 06:15 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:15 AM (IST)
अटल बिहारी की भतीजी करुणा मध्य प्रदेश के कांग्रेसियों को सीखाएंगी बूथ मैनेजमेंट
अटल बिहारी की भतीजी करुणा मध्य प्रदेश के कांग्रेसियों को सीखाएंगी बूथ मैनेजमेंट

रायपुर, भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाएंगी। वर्तमान में छत्‍तीसगढ़ में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष करुणा शुक्‍ला को कांग्रेस संगठन ने मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का जिम्मा सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रशिक्षण टीम तैयार की थी, जिसमें करुणा शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, विनोद वर्मा  और राजेश तिवारी को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई थी। 

loksabha election banner

कांग्रेस और भाजपा के अंतर को बताएंगी 

छत्‍तीसगढ़ में सरकार आने में करुणा के बूथ मैनेजमेंट को कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने महत्वपूर्ण माना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग के साथ मिलकर करुणा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस की मतदान केंद्रों में काम करने की कार्यशैली के अंतर के बारे में बताएंगी। वह मतदान केंद्रों की टीमों को ट्रेनिंग देने के लिए कुछ दिन मध्य प्रदेश में रुकेंगी। यह प्रशिक्षण 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जो करीब एक महीने तक उपचुनाव वाले हर विधानसभा क्षेत्र में चलेगा।

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकीं करुणा को भाजपा के बूथ मैनेजमेंट का बारीकी ज्ञान है। अब यही ज्ञान कांग्रेस संगठन के काम आ रहा है। मध्य प्रदेश के जिन 27 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं, उनका चुनाव कार्यक्रम भले ही अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली टीम पर जोर दिया है। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी टीम तैयार की जा रही है, जो मतदान के दिन अपने मतदाताओं को घर से निकालने से लेकर मतदान केंद्र में फर्जी वोट को रोकने तक में पीछे नहीं हटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.