विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Attack on Kirit Somaiya: दिल्ली में गृह सचिव से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, किरीट सोमैया ने लिखी चिट्ठी

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 25 Apr 2022 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 25 Apr 2022 01:46 PM (IST)

महाराष्ट्र भाजपा के नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में पार्टी के कुछ नेताओं ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर ...और पढ़ें

Kirit Somaiya News: केंद्रीय गृह सचिव से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
Kirit Somaiya News: केंद्रीय गृह सचिव से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली, एएनआइ। महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) पर हमले के मामले में सियासी घमासान तेज हो गया है। महाराष्ट्र से भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली पहुंचा और केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात करेंगे।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में विधायक मिहिर कोटेचा, अमित सातम, पराग शाह, राहुल नारवेकर, विनोद मिश्रा और खुद किरीट सोमैया शामिल थे। किरीट सोमैया ने गृह सचिव को एक चिट्ठी भी लिखी है।

वहीं, दिल्ली पहुंचने पर किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र सरकार पर पुलिस का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगयाा। सोमैया ने कहा, 'महाराष्ट्र में टेरर पैदा करना, पुलिस का माफिया उपयोग करने का काम उद्धव जी कर रहे हैं जिसमें मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे भी शामिल हैं। उन्होंने मेरे ऊपर फर्जी एफआईआर दर्ज कर दी। आज हम केंद्रीय गृह सचिव से मिलने आए हैं और उनसे स्पेशल टीम भेजने की बात करेंगे।

शिव सैनिकों पर हमले का आरोप

किरीट सोमैया ने शिव सैनिकों पर हमले का आरोप लगाया है। दरअसल, किरीट सोमैया शनिवार रात अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिलने खार पुलिस थाने गए थे। वहां थाने से निकलते समय बाहर बड़ी संख्या में जमा शिवसैनिकों ने उन पर हमला बोल दिया था। सोमैया ने पथराव का आरोप लगाया है।

खार पुल‍िस स्‍टेशन से निकलने के बाद किरीट सोमैया ने ट्वीट कर बताया क‍ि शिवसेना के गुंडों ने खार थाने पर भारी पथराव किया। पथराव में उनकी गाड़ी के शीशे टूटे और वे घायल हुए हैं। उन्‍होंने बताया क‍ि वह अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा से मिलने गए थे।

भाजपा नेताओं ने बोला हमला

किरीट सोमैया पर हमले के बाद भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस इन दिनों राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रही है। फडणवीस ने कहा कि मैं महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दे रहा हूं, कि आप हमें डरा नहीं सकते। हम लोग कानून की इज्जत कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आप हम पर हमला करते रहे हैं। हम जैसे को तैसा जवाब दे सकते हैं।

वहीं, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि क्या सरकार महाराष्ट्र में केरल या बंगाल जैसी स्थिति बनाना चाहती है? चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमला उन्हें मारने का प्रयास नहीं था? यह घटना थाना परिसर में हुई। अब उद्धव ठाकरे सरकार पुलिस के सामने हिंसा का प्रचार कर रही है। क्या आप महाराष्ट्र में केरल या बंगाल जैसी स्थिति बनाना चाहते हैं?'