Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: 75 साल की उम्र में दिग्विजय सिंह रोज चल रहे 24 किलोमीटर पैदल, जमीन पर सोने की तस्वीर हुई वायरल

Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी दिग्विजय सिंह की एक तस्वीर इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रही। इस तस्वीर में दिग्विजय सिंह बिना तकिए के फर्श पर पड़े एक गद्दे पर सोते हुए देखे जा सकते हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 01:29 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 02:51 PM (IST)
Bharat Jodo Yatra: 75 साल की उम्र में दिग्विजय सिंह रोज चल रहे 24 किलोमीटर पैदल, जमीन पर सोने की तस्वीर हुई वायरल
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर हैं दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 75 साल की उम्र में रोजाना 24 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। इस यात्रा में सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई कार्यकर्ताओं के साथ 24 किलोमीटर की पदयात्रा प्रतिदिन कर रहे हैं।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू की गई कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख योजनाकारों में से एक हैं। पार्टी ने यह यात्रा 150 दिनों में 3,500 किलोमीटर तय किए जाने का लक्ष्य रखा है। यह भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू की गई है। इसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं।

फर्श पर पड़े गद्दे पर सोते हुए दिखे दिग्विजय सिंह

आरएसएस और भाजपा के खिलाफ बयानबाजी को लेकर दिग्विजय सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी दिग्विजय सिंह की एक तस्वीर इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रही। इस तस्वीर में दिग्विजय सिंह बिना तकिए के फर्श पर पड़े एक गद्दे पर सोते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने सिर पर एक गमछा भी लपेटा हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर दिग्विजय सिंह की इस सादगी की जमकर तारीफ हो रही है।

दिग्विजय सिंह की हो रही तारीफ

रीवा के एक युवा कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा कि कर्म योगी कुछ मत कहो, शोर करो! इस यात्रा को नए क्षितिज की ओर बढ़ते रहो। देश के लिए त्याग, तपस्या और समर्पण की भावना दिखाते हुए यह तस्वीर बेहद सम्मानित है। यह समर्पण हम सभी को सेवा के लिए अपना सब कुछ देश और समाज के लिए बलिदान करने के लिए प्रेरित करता है।

दिग्विजय सिंह ने पूरी की थी नर्मदा यात्रा

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी 192 दिनों की लंबी नर्मदा यात्रा पूरी की थी। इस यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह फर्श पर सोते थे।

इस बीच, भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कमर कस ली है। दिग्विजय सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम (केरल) से लोकसभा सांसद शशि थरूर के साथ दौड़ में शामिल होने का भी संकेत दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.