Assembly By-election 2025: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी, जानें कहां कितना हुआ मतदान
आज 19 जून 2025 को देश के चार राज्यों - केरल पंजाब पश्चिम बंगाल और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव (Assembly Bypolls 2025) के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान करना शुरू कर दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव (Assembly Bypolls 2025) के लिए आज 19 जून, 2025 को मतदान शुरू हो गया है। केरल के नीलांबुर, पंजाब के लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल के कालीगंज और गुजरात के विसावदक और कड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत:
- विसावदर: 28.15%
- कडी: 23.85%
- नीलांबुर: 30.15%
- लुधियाना पश्चिम: 21.51%
- कालीगंज: 30.34%
विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत:
- विसावदर: 12.10%
- कडी: 9.05%
- नीलांबुर: 13.15%
- लुधियाना पश्चिम: 8.50%
- कालीगंज: 10.83%
केरल के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के वीट्टीकुथ स्थित सरकार लोअर प्राइमरी स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 184 पर मॉक-पोलिंग की गई। विधानसभा क्षेत्र (Assembly By-election 2025) के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। LDF ने एम स्वराज, UDF ने आर्यदान शौकत और भाजपा ने एडवोकेट मोहन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया है।
नीलांबुर उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। मतदान शुरू होने से लेकर सुबह 9 बजे तक 13.15% मतदान दर्ज किया गया है।
Polling percentage till 9 am in Assembly by-polls: Visavadar: 12.10%, Kadi: 9.05%, Nilambur: 13.15%, Ludhiana West: 8.50% and Kaliganj: 10.83%
— ANI (@ANI) June 19, 2025
Source: Election Commission of India pic.twitter.com/NyVcI3Kai1
लुधियाना पश्चिम में भाजपा ने किसे बनाया उम्मीदवार?
पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मॉक-पोलिंग की गई। यहां भी सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया।विधानसभा उपचुनाव के लिए AAP ने संजीव अरोड़ा, कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने परुपकर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है।
#WATCH | Kerala: Mock-polling is underway at polling booth number 184, at Govt Lower Primary School, Veettikkuth, in the Nilambur assembly constituency.
— ANI (@ANI) June 19, 2025
Voting for the Nilambur assembly by-elections begins at 7 am. LDF has fielded M Swaraj, UDF has fielded Aryadan Shoukath,… pic.twitter.com/XHEHkNTidO
पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। क्षेत्र के देबग्राम डीके गर्ल्स हाई स्कूल के बूथ नंबर 171 के पीठासीन अधिकारी प्रद्युत मल्लिक ने कहा, "चुनाव आयोग की ओर से अच्छे इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा भी अच्छी है।"
कालीगंज में BJP-TMC आमने-सामने
उन्होंने कहा कि सबकुछ देखकर हमें पूरा भरोसा है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होगा। मॉक-पोलिंग की गई है और सबकुछ सुचारू रूप से चल रहा है। इस मतदान केंद्र पर 1174 मतदाता हैं।
#WATCH | Punjab: Mock-polling is underway at a polling booth in the Ludhiana West assembly constituency.
— ANI (@ANI) June 19, 2025
Voting for the Ludhiana West by-elections begins at 7 am. AAP has fielded Sanjeev Arora, Congress has fielded Bharat Bhushan Ashu, BJP has fielded Jiwan Gupta, while SAD has… pic.twitter.com/mC385cFiY5
बता दें, कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। TMC ने अलीफा अहमद, बीजेपी ने आशीष घोष और कांग्रेस ने काबिल उद्दीन शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इनपुट- एएनआई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।