Move to Jagran APP

लुक ईस्ट पालिसी से असम बनेगा विकसित और ऊर्जावान : एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि लुक ईस्ट पालिसी से असम का न केवल पूर्वी देशों से संपर्क जुड़ेगा बल्कि यह विकास में भी ज्यादा योगदान देगा। इस नीति से राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। विदेश मंत्री जल वितरण परियोजना का निरीक्षण करने आए थे।

By Arun kumar SinghEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 07:46 PM (IST)
लुक ईस्ट पालिसी से असम बनेगा विकसित और ऊर्जावान : एस जयशंकर
लुक ईस्ट पालिसी पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा

गुवाहाटी, एएनआइ। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि लुक ईस्ट पालिसी से असम का न केवल पूर्वी देशों से संपर्क जुड़ेगा बल्कि यह विकास में भी ज्यादा योगदान देगा। इस नीति से राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। विदेश मंत्री जापान की मदद से तैयार की गई जल वितरण परियोजना का निरीक्षण करने आए थे। उनके साथ जापान के राजदूत सतोसी सुजुकी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश की लुक ईस्ट पालिसी से असम का म्यांमार और बांग्लादेश के साथ वियतनाम और जापान जैसे देशों से हवाई और सड़क मार्ग से संपर्क जुड़ेगा। ऐसा होने से यहां आर्थिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। दूसरे देशों से असम की कनेक्टिविटी जितना ज्यादा बढ़ेगी, उतना ही यह अधिक उर्जावान और रोजगार मुहैया कराने वाला राज्य बन जाएगा। 

loksabha election banner

विदेश मंत्री ने जलापूर्ति परियोजना का निरीक्षण किया

उन्होंने कहा कि असम के महत्व को समझने की जरूरत है। यह राज्य हमारे अतंरराष्ट्रीय साझेदारों देशों खासकर जापान से जितना ही जुड़ेगा उतना सहयोग बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि असम पूर्वोत्तर का आधार है। राष्ट्रीय राजनीति से इतर सहयोग और संपर्क बढ़ने से म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान के लिए यह उपयोगी बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा असम पर विशेष ध्यान दिया है। यह 2021 के बजट में भी साफ दिखता है। 

आत्मनिर्भर अभियान के तहत इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने आधारभूत ढांचे के विकास के साथ वित्तीय सुरक्षा और महिला चाय बागान कर्मियों के कल्याण के लिए विशेष आवंटन किया है। इस संबंध में जापान के राजदूत ने एक ट्वीट में कहा कि मैंने गुवाहाटी में जापान इंटरनेशल कोआपरेशन एजेंसी (जायका) के सहयोग से तैयार हो रही जलापूर्ति परियोजना का मुआयना किया। जल्द ही गुवाहाटी के घरों में नल से पानी की सप्लाई होने लगेगी। 

मां कामाख्या मंदिर में किये दर्शन

असम के दौरे पर आए विदेश मंत्री डा.एस जयशकंर ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मंत्री हिमंत बिश्व शर्मा भी मौजूद रहे। पिछले सप्ताह गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात फरवरी को दौरा कर कई विकास योजनाओं को शुरू किया था। राज्य में इसी साल विधान सभा चुनाव होने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.