Move to Jagran APP

Assam Politics: 'विपक्ष के नेता असम सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं, कुछ जल्द ही पार्टी ज्वाइन करेंगे,' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा

Assam Politics असम में विपक्षी दलों के कई नेता भाजपा सरकार के कामकाज से संतुष्ट और खुश हैं। उनमें से कई जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह दावा असम के भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने किया है।

By Achyut KumarEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 02:04 PM (IST)
Assam Politics: 'विपक्ष के नेता असम सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं, कुछ जल्द ही पार्टी ज्वाइन करेंगे,' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा
असम भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता (फोटो- एएनआइ)

गुवाहाटी (असम), एजेंसी। असम भाजपा प्रमुख भाबेश कलिता (Assam BJP Chief Bhabesh Kalita) ने कहा कि राज्य विधानसभा में विपक्षी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से 'खुश और संतुष्ट' हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ विपक्षी विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

loksabha election banner

यह पूछे जाने पर कि क्या वे विपक्षी विधायक कांग्रेस से हैं और उनमें से कितने भाजपा के संपर्क में हैं, कालिता ने कुछ भी खुलासा नहीं किया और कहा कि ' यह केवल समय ही बताएगा।'

'2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को अधिकांश सीटों पर मिलेगी जीत'

इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, कलिता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी को अधिकांश सीटें मिलेंगी। राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद, कुछ विपक्षी विधायक कथित तौर पर तीन भाजपा में शामिल हो गए और बाद में उपचुनावों के माध्यम से अपनी-अपनी सीटों पर जीत हासिल की।

राष्ट्रपति चुनाव में कई विपक्षी विधायकों ने भाजपा को दिया वोट 

हाल के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान, कई विपक्षी विधायकों ने भाजपा और उसके गठबंधन को वोट देने की सूचना दी थी। ऐसा ही कुछ राज्य से राज्यसभा की दो सीटों को भरने के लिए हुए चुनाव के दौरान हुआ।

विद्या रथ स्कूल आन व्हील्स परियोजना का शुभारंभ

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएम छाया के साथ हाईकोर्ट के परिसर में आयोजित एक समारोह में समाज के आर्थिक रूप से विकलांग बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक परियोजना 'विद्या रथ- स्कूल आन व्हील्स' का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना आर्थिक रूप से विकलांग बच्चों को अकादमिक रूप से सशक्त बनाने में मददगार होगी। इस परियोजना के तहत छात्रों को मुफ्त मध्याह्न भोजन, वर्दी और पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.