विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे कोई जानकारी नहीं, गिरफ्तारी के लिए तैयार हूं', विवादास्पद वीडियो पर हिमंत बिस्वा सरमा ने दी सफाई

Published: Tue, 10 Feb 2026 04:00 AM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश भाजपा के विवादास्पद वीडियो पर अनभिज्ञता जताई है, जिसे बाद में हटा ...और पढ़ें

विवादास्पद वीडियो पर हिमंत बिस्वा सरमा ने दी सफाई

विवादास्पद वीडियो पर हिमंत बिस्वा सरमा ने दी सफाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रदेश बीजेपी के उस वीडियो के बारे में अनभिज्ञता जताई, जिससे विवाद पैदा हुआ और बाद में उसे एक्स हैंडिल से हटा दिया गया।

अब डिलीट किए जा चुके इस वीडियो में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक राइफल से निशाना लगाते और दो लोगों पर फायरिंग करते हुए दिखाया गया था। इनमें से एक जालीदार टोपी पहने था और जबकि दूसरे के दाढ़ी थी। कैप्शन में लिखा था, 'प्वाइंट-ब्लैंक शॉट।'

वीडियो के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं

यहां एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हैदराबाद में एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उस वीडियो को लेकर पुलिस में दी गई किसी शिकायत की कोई जानकारी नहीं है।

मैं किसी भी वीडियो के बारे में कुछ नहीं जानता

सीएम ने कहा, ''मैं किसी भी वीडियो के बारे में कुछ नहीं जानता।'' सरमा ने कहा- ''अगर मेरे खिलाफ कोई केस दर्ज हुआ है, तो मुझे गिरफ्तार करें। मैं जेल जाने के लिए तैयार रहूंगा। मैं हमेशा अपने शब्दों पर कायम रहूंगा। मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हूं और हमेशा ऐसा ही रहूंगा।''

उधर, केरल के मुख्यमंत्री ने कहा-''असम के सीएम का वीडियो चौंकाने वाला है, अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा को सीधे तौर पर भड़काने वाला है।'' (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)