Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Assam Assembly Election Result 2026 LIVE: असम के चुनावी रुझानों में बीजेपी का शतक, हिमंत बिस्वा सरमा 87 हजार वोटों से आगे

Assam Vidhan Sabha Election Result Live Updates: असम के सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां देखिए चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट...

By Shubham Tiwari Mon, 04 May 2026 05:22 PM (IST)
Assam Assembly Election Result Live: असम के रुझानों में बीजेपी की बंपर जीत

Assam Assembly Election Result Live: असम के रुझानों में बीजेपी की बंपर जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Assam Vidhan Sabha Election Result Live: असम विधानसभा चुनाव 2026 का मतदान 9 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ, जिसमें ऐतिहासिक 85.38% मतदान दर्ज किया गया। आज सुबह 8 बजे से सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। अंतिम परिणाम देर शाम तक घोषित होने की संभावना है। असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़ी पल-पल अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ....

4 May 20265:49:12 PM

असम में सेंचुरी के साथ जीत की हैट्रिक

Assam Assembly Election Result 2026 LIVE: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम में बीजेपी ने सेंचुरी के साथ जीत की हैट्रिक लगाई है।

4 May 20265:00:12 PM

असम Vidhan Sabha Election Result: कांग्रेस का नहीं खुला खाता

असम में 25 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 22 सीटों पर बीजेपी और BOPF, AGP, AIUDF ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस का अब तक खाता भी नहीं खुल पाया है।

4 May 20264:50:13 PM

हिमंत बिस्वा सरमा 80235 वोटों से आगे

Assam Chunav Result 2026 LIVE:16वें राउंट की काउंटिंग तक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी विधानसभा सीट पर 80235 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 May 20264:47:34 PM

असम Vidhan Sabha Election Result: तरंग गोगोई ने बंपर जीत का अनुमान जताया

असम के डिब्रूगढ़ में नाहरकटिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार तरंग गोगोई ने राज्य चुनावों के नतीजों में NDA के बंपर जीत पर भरोसा जताया है। गोगोई ने दावा किया है कि NDA 100 सीटों का आंकड़ा पार कर सकता है।

4 May 20263:55:23 PM

Assam Chunav Result 2026 LIVE: असम की जनता के लिए आभारी

बीजेपी के प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होने पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हम असम की जनता के उनके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के लिए तहे दिल से आभारी हैं। यह PM मोदी और CM हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा की गई विश्वसनीय सेवा की एक बड़ी पहचान है।

4 May 20263:03:03 PM

हिमंत बिस्वा सरमा 63029 वोटों से आगे

Assam Chunav Result 2026 LIVE: 13वें राउंट की काउंटिंग तक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी विधानसभा सीट पर 63029 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 May 20263:00:45 PM

चार सीटों के रिजल्ट क्लियर

Assam Chunav Result 2026 LIVE: मजबत (Majbat) विधानसभा क्षेत्र से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के उम्मीदवार चरण बोरो ने जीत हासिल की है। वहीं, तीन विधानसभा सीटों - धेमाजी, सिसिबारगांव और जोरहाट से बीजेपी ने जीत हासिल की है।

bdop

bjp jeet

4 May 20262:29:12 PM

हिमंत बिस्वा सरमा 51062 वोटों से आगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी विधानसभा सीट पर 51062 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 May 20262:26:47 PM

23 हजार वोटों से हारे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई

Assam Chunav Result 2026 LIVE: जोरहाट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23182 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं।

asassm

4 May 20262:21:44 PM

Assam Vidhan Sabha चुनाव रिजल्ट: गौरव गोगोई हारे


असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं।

4 May 20262:11:04 PM

Assam Election Result Live: बीजेपी की सरकार में ज्यादा विकास होगा

असम विधानसभा चुनाव 2026 में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि लोगों को न्याय मिला, इसीलिए वे खुश थे, और उन्हें लगता है कि अगर BJP सरकार बनी रहती है, तो और भी ज्यादा विकास होगा।

#WATCH | Assam assembly elections 2026 | Guwahati: Union Minister Sarbanand Sonowal says, "People got justice, that's why people were happy, and they think they will get more development if the BJP government is there... We are close to 100 seats, along with our allies..." pic.twitter.com/tYCYx5bVfK

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20261:49:18 PM

Assam Assembly Election Result: ऐतिहासिक जनादेश

असम BJP के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, "मैं असम और बंगाल की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह एक ऐतिहासिक जनादेश है... मैं PM मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर उन्होंने जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं।"

4 May 20261:39:41 PM

हिमंत बिस्व सरमा 41 हजार वोटों से आगे

Assam Election Result Live: जालुकबारी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा बंपर बढ़त बनाए हुए हैं। वह 9 राउंड तक की काउंटिंग के दौरान 41798 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 May 20261:36:25 PM

Assam Chunav Result 2026 LIVE: बदरुद्दीन अजमल आगे

चुनाव आयोग के रुझानों में बिन्नाकांडी में AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यह आकड़ें सातवें राउंड तक के काउंटिंग के हैं।

4 May 20261:00:15 PM

Assam Assembly Election Result: बंपर जीत की ओर बीजेपी

असम चुनावों की मतगणना के रुझानों पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "रुझान संकेत दे रहे हैं कि BJP निर्णायक और जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है।"

4 May 202612:49:37 PM

Assam Vidhan Sabha चुनाव रिजल्ट: अपने ही गढ़ में पिछड़ा विपक्ष

असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक और विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया अपने निर्वाचन क्षेत्र नाजिरा में पीछे चल रहे हैं। यह सीट देबब्रत सैकिया का गढ़ माना जाता है। यहां BJP के मयूर बोरगोहेन आगे चल रहे हैं

4 May 202612:10:42 PM

असम Vidhan Sabha Election Result: धीमी मतगणना का मुद्दा

 असम विधानसभा चुनावों में BJP के दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने के बीच, गौरव गोगोई ने तिताबोर में धीमी मतगणना का मुद्दा उठाया।

4 May 202611:52:06 AM

Assam Assembly Election Result 2026 LIVE: गौरव गोगोई पीछे

असम में बीजेपी सुबह से ही बंपर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस मुश्किलों में दिख रही है। असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई खुद अपनी ही सीट नहीं बचा पा रहे हैं, वह 9 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

4 May 202611:29:27 AM

कांग्रेस का बुरा हाल

रुझानों में असम में कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है। कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

4 May 202611:24:00 AM

जगिरोड में BJP की बड़ी बढ़त

जगिरोड में BJP की बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। पिजुश हजारिका बड़े अंतर से आगे इस सीट पर आगे हैं।

 

4 May 202611:16:15 AM

बीजेपी 78 सीटों पर आगे

blog images

असम Vidhan Sabha Election Result: चुनाव आयोग द्वारा जारी सुबह 11 बजे तक के आकड़ों में BJP- 78, INC-25, BOPF- 10, AGP-10, और ASMJTYP- 2 पर आगे चल रही है।

4 May 202610:55:51 AM

असम में एक भी बांग्लादेशी घुसपैठिया नहीं बचेगा- बीजेपी अध्यक्ष दिलीप

असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप ने कहा कि एक भी बांग्लादेशी घुसपैठियों असम में नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि ये असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भाजपा की जीत है। हिंदुत्व,विकास हिमंता और मोदी की जीत है।

4 May 202610:28:53 AM

बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकंडी से आगे

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकंडी विधानसभा सीट पर 1019 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 May 202610:24:50 AM

Asam Election 2026 Live: हिमंत बिस्वा सरमा आगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट पर 5989 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नेगी 1010 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

4 May 202610:16:31 AM

Assam Election Result Live: गौरव गोगोई पीछे

असम की जोरहाट विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी 14007 वोटों के साथ आगे हो गए हैं। वहीं, गौरव गोगोई 9875 वोटों के साथ पिछड़ते हुए दिख रहे हैं।

4 May 20269:59:49 AM

Assam Election Result Live: फिर बनेगी NDA सरकार

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "नतीजे वैसे ही होंगे जैसी हमें उम्मीद थी। BJP के नेतृत्व में NDA सरकार फिर से बनेगी। हमने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था कि अपने सहयोगियों के साथ हम 100 (सीटों) के करीब हैं।"

4 May 20269:49:17 AM

हिमंत बिस्वा सरमा ने बनाई बढ़त

Assam Election Result Live: शुरुआती रुझानों में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

4 May 20269:46:13 AM

गौरव गोगोई ने बनाई बढ़त

Assam Vidhan Sabha चुनाव रिजल्ट: असम में जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

4 May 20269:44:34 AM

Assam Chunav Result 2026 LIVE: 83 सीटों पर बीजेपी आगे


असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 83 और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य दो पर आगे चल रहा है।

4 May 20269:37:11 AM

असम चुनाव नतीजे 2026: रुझानों में बीजेपी आगे

असम के चुनावी रुझानों में बीजेपी 69 सीटों पर बंपर बढ़त बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अन्य 2 पर आगे चल रहा है।

4 May 20269:31:34 AM

कौन-कितनी सीटों पर आगे?

blog images

असम Vidhan Sabha Election Result: चुनाव आयोग द्वारा जारी सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक के आकड़ों में BJP- 16, BOPF-3, AGP-2, INC-2 और ASMJTYP- 1 पर आगे चल रही है।

4 May 20269:26:04 AM

Assam Vidhan Sabha चुनाव रिजल्ट: नतीजों में दिखेगा फीडबैक

असम कांग्रेस प्रमुख और जोरहाट से पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा कहा कि हम असम में सकारात्मक नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, और लोगों से हमें जो फीडबैक मिला है, वह नतीजों में दिखेगा। हम मतगणना के सभी राउंड पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

4 May 20269:16:01 AM

असम Vidhan Sabha Election Result: कांग्रेस पीछे

चुनाव आयोग द्वारा सुबह 9 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 7 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

4 May 20269:08:25 AM

कौन कितने सीटों पर आगे?

Assam Assembly Election Result: रुझानों में बीजेपी 68 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहा है।

4 May 20269:04:46 AM

Assam Election Result 2026 LIVE: रुझानों में बीजेपी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं कांग्रेस जीत से बहुत पीछे होती जा रही है।

4 May 20268:55:17 AM

Assam Vidhan Sabha चुनाव रिजल्ट: डाक मतपत्रों की गिनती जारी

रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने कहा, "डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है, और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं पहले ही दौर से जीत हासिल करूंगा। हमें उम्मीद है कि इस बार विपक्षी गठबंधन 70 से ज्यादा सीटें जीतेगा, और हम सरकार बनाएंगे।"

 

4 May 20268:44:07 AM

असम विधानसभा चुनाव परिणाम: बीजेपी ने बनाई बढ़त

 

शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 61 सीटों पर बढ़त बनाई है और कांग्रेस महज 9 सीटों पर आगे है।

4 May 20268:23:10 AM

Assam Assembly Election Result: रुझानों में बीजेपी आगे

असम में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 20 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

4 May 20268:18:27 AM

Assam Vidhan Sabha चुनाव रिजल्ट: हम जीत रहे हैं....

मध्य गुवाहाटी से BJP उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें हमेशा से भरोसा था कि BJP तीसरी बार सरकार बनाएगी। हमारे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हमें यह भरोसा दिलाया है कि हम जीत रहे हैं।

4 May 20268:14:25 AM

Assam Chunav Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी

असम में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 06 सीटों पर आगे चल रही है।

4 May 20268:09:27 AM

Assam Vidhan Sabha चुनाव रिजल्ट: असम का पहला रुझान

असम का पहला रुझान सामने आ गया है। शुुरुआती रुझानों में बीजेपी 7 पर और कांग्रेस 5 पर आगे चल रही है।

4 May 20268:04:21 AM

Assam Election Result Live: वोटों की गिनती शुरू

असम में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट्स की काउंटिग की जा रही है।

 

4 May 20267:30:53 AM

मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

असम विधानसभा चुनाव परिणाम: असम में अब से कुछ देर बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। जोरहाट में मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।

4 May 20267:26:03 AM

Dispur Assembly Election Result: जल्द शुरू होने वाली वोटों की गिनती

दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा अब बहुत जल्द शुरू होने वाली है। असम में लगातार दूसरी बार BJP के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी और हिमंत बिस्वा सरमा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

4 May 20267:19:07 AM

Assam Chunav Result 2026 LIVE: मतगणना एजेंट पहुंचने शुरू

असम में गुवाहाटी के मणिराम दीवान ट्रेड सेंटर में कामरूप (मेट्रो) जिले के अंतर्गत आने वाले पांच LACs के स्ट्रॉन्ग रूम में अलग-अलग राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंटों का पहुंचना शुरू हो गया है।

4 May 20267:14:32 AM

40 मतगणना केंद्रों पर होगी काउंटिंग

Assam Vidhan Sabha चुनाव रिजल्ट: असम के सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 40 मतगणना केंद्रों पर वोटों की काउंटिंग होगी।

4 May 20267:05:57 AM

Assam Election Result Live: मतगणना की प्रक्रिया

वोटों की गिनती कई चरणों में की जाती है। प्रत्येक चरण की गिनती के बाद किस पार्टी को कितने वोट मिले हैं, इसकी जानकरी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) आधिकारिक पोर्टल पर डेटा अपलोड करने से पहले उस पर हस्ताक्षर करता है।

4 May 20266:47:50 AM

Assam Chunav Result 2026 LIVE

मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती होगी। जिसमें सर्विस वोटर और जो लोग बूथ पर नहीं जा पाए, उनके वोट शामिल होते हैं।

4 May 20266:40:52 AM

बहुमत के लिए 64 सीटों की आवश्यकता

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार , मतगणना आज यानी, 4 मई, 2026 की सुबह से शुरू होगी। असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 64 सीटों की आवश्यकता होगी।

4 May 20266:37:08 AM

असम में किसकी बनेगी सरकार?

एग्जिट पोल के आकड़ों के अनुसार, बीजेपी की अगुवाई में एनडीए के पक्ष में 48 फीसदी वोट और कांग्रेस गठबंधन को 38 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। सीटों की बात की जाए तो 126 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 88 से 100, कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, मतगणना के बाद ही यह स्थिति साफ हो पाएगी असम में एनडीए फिर अपनी सरकार बना पा रही है या कांग्रेस इस बार कुछ कमाल कर रही है।

4 May 20266:32:37 AM

722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

असम की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी।

4 May 20266:31:27 AM

प्रमुख चेहरे

दिग्गज उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल और रायजोर दल नेता अखिल गोगोई शामिल हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us