Move to Jagran APP

Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इस नाम पर बन गई सहमति! सूत्रों का दावा- सोनिया गांधी ने लिया चौंकाने वाला फैसला

कांग्रेस में कुछ ही दिनों में नया अध्यक्ष बनाया जाना है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनने की पेशकश की है। सोनिया मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाने वाली हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 10:37 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 10:37 AM (IST)
Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इस नाम पर बन गई सहमति! सूत्रों का दावा- सोनिया गांधी ने लिया चौंकाने वाला फैसला
अशोक गहलोत होंगे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष- सूत्र (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर पार्टी की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला ले लिया है। लंबे समय बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हो सकता है।

loksabha election banner

समाचार एजेंसी आईएएनएस के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को कांग्रेस की कमान सौंपने का फैसला लिया है। सूत्रों का दावा है कि सोनिया ने खुद अशोक गहलोत से कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की पेशकश की है।

दरअसल, सोनिया गांधी मेडिकल चेक अप के लिए विदेश जा रही हैं। सोनिया चाहती हैं कि उनके विदेश जाने से पहले गहलोत पार्टी की कमान संभाल लें। सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने एक बैठक के दौरान अशोक गहलोत से ये पेशकश की है। हालांकि, गहलोत कैंप ने अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार से बाहर के नाम पर विचार कर रही है।

गहलोत चाहते हैं राहुल बनें अध्यक्ष

सूत्रों का कहना है कि अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पहली पसंद है, लेकिन उन्होंने खुद सोमवार को कहा था कि राहुल गांधी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के लिए शीर्ष और सर्वसम्मत पसंद थे।

क्या बोले गहलोत?

वहीं, अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी द्वारा अध्यक्ष पद की पेशकश किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा, 'यह मैं मीडिया से सुन रहा हूं। मैं इस बारे में नहीं जानता। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उसे पूरा कर रहा हूं।'

21 सितंबर तक होना है अध्यक्ष का चुनाव

गौरतलब है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर तक होना है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के साथ पूरी की जाएगी। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर है, लेकिन 'हमारी तरफ से, हम तैयार हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.