विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP में शामिल होते ही अशोक चव्हाण ने क्यों दी कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई? इस VIDEO में मिल जाएगा जवाब

Published: Tue, 13 Feb 2024 02:42 PM (IST)

Ashok Chavan joins BJP। अशोक चव्हाण ने मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार को गलती से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कह दिया। ...और पढ़ें

अशोक चव्हाण ने मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार को गलती से "मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष" कह दिया।(फोटो सोर्स: बीजेपी)
अशोक चव्हाण ने मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार को गलती से "मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष" कह दिया।(फोटो सोर्स: बीजेपी)

HighLights

  1. मैंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की: पूर्व कांग्रेस नेता
  2. बिना किसी शर्त पर भाजपा का थामा हाथ: अशोक चव्हाण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अशोक चव्हाण ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। 38 सालों तक कांग्रेस में रहने वाले अशोक चव्हाण ने कल (13 फरवरी) को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। वो आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आशीष शेलार की मौजूदगी में भाजपा में आधिकारिक तौर पर शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने गलती से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद भाजपा कार्यालय में बैठे सभी लोगों हंसी छूट पड़ी। 

अशोक चव्हाण ने गलती से कह दी ये बात 

मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार को गलती से "मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष" कह दिया। अशोक चव्हाण की ये बात सुनते ही देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत उन्हें ठीक करते हुए कहा कि वो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस बात पर कार्यालय में बैठे सभी लोग हंसने लगे। खुद अशोक चव्हाण भी अपनी हंसी रोक न सके।

मैंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की: पूर्व कांग्रेस नेता

38 सालों तक कांग्रेस में रह चुके अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं अपनी राजनीति की नई शुरुआत कर रहा हूं। मैं हमेशा सकारात्मक राजनीति का हिस्सा रहा हूं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ, सबका विकास' का संकल्प लिया है। कभी-कभी मुझ पर उनका विरोध नहीं करने का आरोप लगाया गया। लेकिन मैंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की है।

बिना किसी शर्त पर भाजपा का थामा हाथ: अशोक चव्हाण

पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए कोई शर्तें तय नहीं की हैं। उन्होंने कहा, "मैं वही करूंगा जो पार्टी मुझसे कहेगी। मैंने कुछ नहीं मांगा। किसी ने मुझसे जाने के लिए नहीं कहा। यह मेरा फैसला है।"

यह भी पढ़ें: Ashok Chavan Profile: कौन हैं कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले अशोक चव्हाण? ऐसा रहा राजनीतिक सफर