Move to Jagran APP

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने छोड़ा अपना पद, अब इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। अब उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 08:53 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 08:53 AM (IST)
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने छोड़ा अपना पद, अब इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने छोड़ा अपना पद, अब इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

नई दिल्ली,एजेंसी। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से लगातार कांग्रेस में इस्तीफा देने का दौर जारी है। एक के बाद एक वरिष्ठ नेता अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस की कमान संभाल रहे अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव की नतीजे आने के बाद इस्तीफा दे दिया था। अब उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। चव्हाण के इस्तीफे के बाद अब इस पद की दौड़ में पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण आगे हैं। चव्हाण के इस्तीफे का यह फैसला विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले आया है। 

loksabha election banner

चव्हाण ने एक मीडिया संस्था को जारी किए बयान में इस बात की पुष्टि की है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही लोकसभा के नतीजे सामने आए मैंने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उस समय तक कोई फैसला नहीं किया गया था। इस्तीफा देने का एक सप्ताह बाद मैंने राहुल से फिर कहा कि मेरे लिए संभव नहीं है कि में प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल सकूं। फिलहाल, मेरे इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और अगले एक से दो दिनों में नए राज्य अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। 

गौरतलब, है कि इस्तीफा देने के तुरंत बाद चव्‍हाण ने कहा था कि  2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार एक सामूहिक जिम्मेदारी है, अकेले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की नहीं। चव्हाण नांदेड़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में थे वह खुद इस सीट से चुनाव हार गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.