Move to Jagran APP

Arun Jaitley Passes Away: शशि थरूर समेत कई नेताओं ने तस्वीरें शेयर कर दी श्रद्धांजलि

Arun Jaitley Passes Away पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का जेटली की मौत के बाद राजनीतिक हल्कों से लेकर पूरे देश में शोक का माहौल है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 09:17 PM (IST)
Arun Jaitley Passes Away: शशि थरूर समेत कई नेताओं ने तस्वीरें शेयर कर दी श्रद्धांजलि
Arun Jaitley Passes Away: शशि थरूर समेत कई नेताओं ने तस्वीरें शेयर कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, एजेंसी। Arun Jaitley Passes Away, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। वह 9 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS) में भर्ती थे। जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी की वजह से वे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए। 66 की उम्र में उनका देहांत हो गया। जेटली की मौत के बाद राजनीतिक हल्कों से लेकर पूरे देश में शोक का माहौल है। देश- विदेश से उन्हें श्रद्धांजलि मिल रही है। कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत कई लोगों ने उनके साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

loksabha election banner


योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा: सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली ने एक सांसद और मंत्री के रूप में लंबी पारी खेली और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

थरूर ने अरुण जेटली के साथ पुरानी तस्वीर ट्वीट की
कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की। इस दौरान उन्होंने जेटली को दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपना सीनियर बताया और शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जेटली से उनकी पहली मुलाकात तब हुई थी जब वे दिल्ली छात्र संघ के अध्यक्ष थे और वे सेंट स्टीफन कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद के बावजूद उनके बीच स्वस्थ चर्चा होती थी और एकदूसरे के प्रति आदर था। उनके निधन को भारत के लिए बड़ी क्षति बताया।

शरद यादव ने साझा की कई तस्वीरें
शरद यादव ने भी कई तस्वीरें साझा करते हुए अरुण जेटली को अपना दोस्त बताया और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

सुरेश प्रभु ने  तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि दी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ जेटली और अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

हमने राजनीति का पुरोधा खो दिया- गजेन्द्र शेखावत
जोधपुर से सांसद एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार  गजेन्द्र सिंह  शेखावत  ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ओर कहा कि जेटली का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। 

राष्ट्रपति कोविंद ने जताया दुख
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दुख जताते हुए कहा, 'अरुण जेटली के मौत से बेहद दुखी हूं। जेटली एक शानदार वकील होने के साथ-साथ एक अनुभवी सांसद और एक प्रतिष्ठित मंत्री थे। उन्होंने राष्ट्र-निर्माण में बहुत योगदान दिया।'  

पीएम मोदी ने जताया दुख 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'मैंने एक मूल्यवान मित्र खो दिया है, जिन्हें मैं दशकों से जानता था। मुद्दों पर उनकी गहरी पहुंच और समझ के सामानांतर बहुत कम लोग थे। वह अच्छी तरह जिए और हमें काफी खुशनुमा यादों के साथ छोड़ गए। हम लोग उनकी कमी महसूस करेंगे।

अरुण जेटली जी एक राजनीतिक दिग्गज थे, वह एक मुखर नेता थे जिन्होंने भारत में स्थायी योगदान दिया। उनका निधन बहुत दुखद है। उनकी पत्नी संगीता, बेटे रोहन से बात कर सांत्वना दी है। ओम शांति। गौरतलब है कि पीएम इस वक्त यूएई में हैं। जेटली के परिवार ने उन्हें दौरा रद न करने को कहा है। 

नायडू ने कहा- दुख व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं
उप-राष्ट्रपति और भाजपा नेता, एम वेंकैया नायडू ने कहा उनकी मृत्यु देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी। मेरे पास अपना दुख व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है। वह एक शक्तिशाली बुद्धिजीवी, एक योग्य प्रशासक थे।

अमित शाह ने व्यक्तिगत नुकसान बताया
अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 'यह मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान की तरह है। मैंने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को ही नहीं, बल्कि परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य को भी खो दिया है, जो हमेशा मेरे मार्गदर्शक रहे।'

भारत में फ्रांस के राजदूत ने ट्वीट कर जताया शोक 
भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर ने ट्वीट कर कहा- 'फ्रांस की ओर से, मैं अरुण जेटली जी के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। फ्रांस इस दुख की घड़ी में भारत और उसके लोगों के साथ खड़ा है।

राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा ' अभी- अभी अरुण जेटली जी के निधन के बारे में पता चला। वह देश के लिए, सरकार के लिए और पार्टी के लिए एक संपत्ति की तरह थे।'

अशोक गहलोत ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन की जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

रघुवर दास ने किया ट्वीट
झारखंड के सीएम रघुवर दास ने ट्वीट किया, - 'अरुण जेटली जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी शानदार भाषण शैली पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।' 

अरुण जेटली से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.