Move to Jagran APP

मछली की गुणवत्ता जांचने के लिए तकनीकी टीम भेजे बिहार : नायडू

नायडू ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो आंध्र प्रदेश सरकार मछलियों के प्रमाणन के लिए भी तैयार है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 08:31 PM (IST)
मछली की गुणवत्ता जांचने के लिए तकनीकी टीम भेजे बिहार : नायडू
मछली की गुणवत्ता जांचने के लिए तकनीकी टीम भेजे बिहार : नायडू

अमरावती, प्रेट्र। बिहार में आंध्र प्रदेश की मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अपने समकक्ष नीतीश कुमार को पत्र लिखा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से तकनीकी टीम भेजकर मछलियों की गुणवत्ता की जांच तथा दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध फिर से स्थापित करने की मांग की है। नायडू ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो आंध्र प्रदेश सरकार मछलियों के प्रमाणन के लिए भी तैयार है।

loksabha election banner

करीब एक पखवाड़ा पहले जांच के दौरान आंध्र प्रदेश की मछलियों में फॉर्मेलिन की उपलब्धता पाई गई थी। इसके बाद प्रदेश भर में आंध्र प्रदेश की मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। फॉर्मेलिन का प्रयोग मछली के प्रसंस्करण के लिए किया जाता है, लेकिन यह कैंसर का कारक भी है।

नायडू ने पत्र में बताया है कि राज्य सरकार ने कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया और मछली के नमूनों की जांच भी की, लेकिन फॉर्मेलिन की उपलब्धता नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि बिहार चाहे तो आंध्र प्रदेश सरकार राज्य की सीमा पर मछलियों की जांच के लिए टीम नियुक्त कर सकती है।

आंध्र प्रदेश मछली उत्पादक संगठन ने बिहार के आरोपों से इन्कार किया है। मछली उत्पादक और विक्रेताओं का कहना है कि यह दोनों राज्यों के बीच व्यापार को बाधित करने की साजिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.