यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हैदराबाद में अमित शाह का KCR पर सीधा प्रहार, बोले- सत्ता से बेदखल करने तक जारी रहेगी लड़ाई
अमित शाह हैदराबाद में केसीआर पर प्रहार करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक केसीआर ...और पढ़ें

हैदराबाद, ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केसीआर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक केसीआर सत्ता से बाहर नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) को बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) बनाया गया।
प्रदेश के लोगों के लिए चलेगी तेलंगाना की सरकार
उन्होंने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य से केसीआर की सत्ता जाने वाली है और वह पीए बनने की बात करते हैं। अमित शाह ने राज्य में भाजपा की सरकार के लिए लोगों का समर्थन मांगते हुए कहा, "मैं आपसे वादा करता हूं, पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाइए। हैदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना स्वतंत्रता दिवस हम मनाएंगे। उन्होंने कहा, "हम नहीं डरते मजलिस से, मजलिस केसीआर के लिए मजबूरी है...भाजपा के लिए नहीं। तेलंगाना की सरकार प्रदेश के लोगों के लिए चलेगी... ओवैसी के लिए नहीं चलेगी।"
लोगों तक नहीं पहुंच पाती केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं
उन्होंने कहा कि तेलंगाना की पुलिस पूरी तरह से राजनीतिक हो गई है। पीएम मोदी राज्य में जो भी कल्याणकारी योजनाएं भेजते हैं, वह आम आदमी तक नहीं पहुंचती हैं। मुख्यमंत्री केसीआर चाहे कुछ भी कर लें, वे तेलंगाना के लोगों को पीएम मोदी से दूर नहीं रख सकते।
भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने से नहीं डरते
उन्होंने केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा, "अभी-अभी हमारे बंदी संजय कुमार को KCR ने जेल में डाल दिया। उनको लगता है कि भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने से डरते हैं। KCR कान खोल कर सुन लो यहां एक-एक कार्यकर्ता आपके अत्याचार और जुर्म सहने से डरता नहीं है। हमारी लड़ाई तब तक समाप्त नहीं होगी जब तक आपको गद्दी से नीचे नहीं उतार देते हैं।
ओवैसी के पास है BRS की स्टीयरिंग
उन्होंने कहा कि BRS का चुनाव चिन्ह कार है जिसका स्टीयरिंग मजलिस(ओवैसी) के पास है। अब स्टीयरिंग मजलिस के पास है तो कार की दिशा अच्छी हो सकती है क्या? ये भारत का नक्शा भी बनाते हैं तो उसपर कश्मीर आजाद होता है, आजाद कश्मीर बताकर आपने भारत का अपमान किया है। उन्होंने आगे कहा, "तेलंगाना में कोई ऐसी सरकार नहीं चल सकती जिसकी स्टीयरिंग मजलिस (ओवैसी) के पास है... हम यहां पर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो देश के विकास, तेलंगाना के विकास और आपके विकास के लिए समर्पित होगी।
राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खेलवाड़
उन्होंने कहा कि केसीआर की सरकार में राज्य में युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, एसएससी का पेपर लीक हो रहा है, स्टेट सर्विस कमीशन का पेपर भी लीक हो रहा है। लाखों युवाओं के भविष्य को सरकार ने बर्बाद कर दिया है। आने वाले चुनाव में ये युवा सरकार को जवाब देंगे।
राज्य में युवाओं के साथ हो रहा अन्याय
राज्य में युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, एसएससी का पेपर लीक हो रहा है, तेलंगाना स्टेट सर्विस कमीशन के पेपर भी लीक हो रहे हैं। लाखों युवाओं का भविष्य केसीआर की सरकार ने बर्बाद कर दिया है। आने वाले चुनाव में ये युवा आपका हिसाब करने को तैयार हैं।
