मायावती से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह पहली बार बिलासपुर प्रवास पर आएंगे।
बिलासपुर, जेएनएन। मायावती-जोगी के सियासी शो से ठीक एक दिन पहले 12 अक्टूबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आएंगे। वह संभाग स्तरीय 35 हजार बूथ पदाधिकारियों को गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में टिप्स देंगे। गुस्र्वार से मैदान में विशाल डोम के साथ ही मंच बनाने की तैयारी शुरू हो जाएगी।
भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह पहली बार बिलासपुर प्रवास पर आएंगे। भाजपाध्यक्ष आमसभा को संबोधित करने और अंचलवासियों के बीच अपनी बात रखने के बजाय संगठन को दुस्र्स्त करने आ रहे हैं। बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी ने बिलासपुर समेत देश के चुनिंदा पांच शहरों के बूथ पदाधिकारियों से बूथ जितने का आह्वान किया था।
इस आह्वान के साथ ही उन्होेंने मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा भी बुलंद किया था। भाजपाध्यक्ष के प्रवास और बूथ पदाधिकारियों से सीधी चर्चा को पीएम मोदी के आह्वान को अमलीजामा पहनाने के रूप में देखा जा रहा है।