शाह आज छत्तीसगढ़ में, पीएम मोदी कल आएंगे
शाह शुक्रवार सुबह 11 बजे एयरपोर्ट से सीधे सिंधी समाज के धर्मस्थल सदाणी दरबार पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:17 PM (IST)
नईदुनिया, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को रायपुर में पार्टी के आठ हजार पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 सितंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे और मिशन 65 प्लस की कार्ययोजना की प्रगति जांचेंगे।
शाह शुक्रवार सुबह 11 बजे एयरपोर्ट से सीधे सिंधी समाज के धर्मस्थल सदाणी दरबार पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद डुमरतराई के पास स्थित कार्यक्रम स्थल में शक्ति केंद्र के आठ हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी जांजगीर जिला मुख्यालय पर सभा करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें