Move to Jagran APP

हिंदू आतंकवाद पर बोले अमित शाह- कांग्रेस ने किया सनातन संस्कृति को बदनाम

भोपाल में बैठक के दौरान बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राहुल माफी मांगें

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 08:56 PM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 08:56 PM (IST)
हिंदू आतंकवाद पर बोले अमित शाह- कांग्रेस ने किया सनातन संस्कृति को बदनाम
हिंदू आतंकवाद पर बोले अमित शाह- कांग्रेस ने किया सनातन संस्कृति को बदनाम

नईदुनिया, भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का काम किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सनातन संस्कृति को दुनिया भर में बदनाम करने के मामले में हिंदुओं और देश से माफी मांगनी चाहिए। जिनपर भगवा आतंकवाद का मुकदमा लादा गया, अदालत ने उन मुकदमों को फर्जी बताकर बरी कर दिया। शाह शुक्रवार को भोपाल में भेल दशहरा मैदान में पार्टी की मध्य प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पांच हजार से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे नेता देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं पर भी विश्वास नहीं है। चुनाव आयोग व न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को भी बदनाम करने की नीयत से उन पर हमले कर रहे हैं। लेकिन, वे अभी तक अपने मंतव्य में सफल नहीं हो पाए हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस इस वर्ष के अंत में इस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी विजय हासिल नहीं कर पाएगी। यह चुनाव उद्योगपति, राजे- महाराजे और भाजपा के किसान तथा आम व्यक्ति के बीच होगा। इस चुनाव की जीत कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया को समर्पित करनी है।

राहुल मप्र में चुनाव जीतकर दिखाएं : शाह ने राहुल गांधी को मध्य प्रदेश का चुनाव जीतकर दिखाने की खुली चुनौती दी है। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में इस बार चुनाव जीतने के बयान का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि राहुल दूरबीन लेकर ढूंढते हैं फिर भी उन्हें कांग्रेस की जीत कहीं नजर नहीं आती है। मध्य प्रदेश तो भाजपा के संगठन का गढ़ है। यहां भाजपा अंगद के पैर की तरह है, उसे कोई उखाड़ नहीं सकता। बैठक को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी संबोधित किया।

 जीत इतनी बड़ी हो कि दुश्मनों को दिल का दौरा पड़ जाए : शाह ने मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए कहा कि भाजपा को राज्य से सिर्फ जीत की अपेक्षा नहीं है। यह जीत इतनी बड़ी होनी चाहिए कि कांग्रेस को जीत का मार्जिन देखकर दिल का दौरा पड़ जाए।

कमलनाथ बोले- किसान आत्महत्या कर रहे हैं, फिर कैसे किसानों की सरकार : मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को किसानों की सरकार बताने संबंधी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद कमलनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या के मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। यहां किसानों को हक मांगने पर गोली मार दी जाती है, फिर कैसे मध्य प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में किसानों को थाने में कपड़े उतारकर बंद किया जाता है और मुख्यमंत्री 14 साल बाद भी खेती को लाभ का धंधा बनाने का आश्वासन ही देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.