Move to Jagran APP

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार भाजपा की सबसे अच्छी सरकारः अमित शाह

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिनसे 11 राज्य छिन गए वह 11 सीटों पर जश्न मना रही है।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 08:24 AM (IST)
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार भाजपा की सबसे अच्छी सरकारः अमित शाह
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार भाजपा की सबसे अच्छी सरकारः अमित शाह

नई दिल्ली, जेएनएन। हाल ही में संपन्न लोकसभा की तीन सीटों के उपचुनाव में मिली हार पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि परिणाम पार्टी के लिए जनमत संग्रह नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर के परिणाम को पार्टी गंभीरता से ले रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिनसे 11 राज्य छिन गए वह 11 सीटों पर जश्न मना रही है। दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई और वह दूसरे के उत्कर्ष पर खुशी मना रही है। भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को क्लीन चिट देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार भाजपा की सबसे अच्छी सरकार है। योगी जी ने केंद्र की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया है।

loksabha election banner

एक निजी टीवी के कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने राम मंदिर, तेदेपा के गठबंधन से बाहर होने सहित कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि 2019 के लिए अभी कोई लक्ष्य तय नहीं किया है समय आने पर इसकी जानकारी दी जाएगी।

गोरखपुर और फूलपुर में हुई हार पर शाह ने कहा कि कम मतदान हुआ और सपा-बसपा के बीच गठबंधन भी था। सपा और बसपा के बीच इस गठबंधन का कारण साफ है। दोनों पार्टियां के सामने खुद को बचाने की चुनौती है। इससे यह भी साबित हुआ है कि राज्य में भाजपा है और भविष्य में भी यही पार्टी प्रभावी राजनीतिक बल बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि इन दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन कायम रहा तो उनकी पार्टी 2019 के चुनाव में मुकाबला करने के लिए तैयार है।

तेदेपा के गठबंधन से अलग होने पर अमित शाह ने कहा कि राजग के सभी सहयोगी एक साथ हैं। सरकार को कोई खतरा नहीं है। हमने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है। संसद में वाईएसआर कांग्रेस और तेदेपा के मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर रही विपक्षी पार्टियों को उन्होंने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सदन में स्थिति सामान्य हो जाय तो भाजपा मुद्दे पर बहस कराना चाहती है। लेकिन विपक्ष को पता है कि वह विजयी नहीं हो पाएगा।

कांग्रेस के गठबंधन प्रयास का स्वागत किया

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के गठबंधन के बारे में शाह ने कहा कि वह इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छा संकेत है। इससे पता चलता है कि सभी पार्टियां मोदी सरकार से मुकाबले के लिए एकजुट हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राजग हर रोज विकास कर रहा है। इसका कारण मोदी सरकार की जनसमर्थन वाली नीतियां हैं। पार्टी 2019 में और सीटों के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

राम मंदिर मुद्दे से नहीं भागी है भाजपा

राम मंदिर के मुद्दे के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि हम मुद्दे से नहीं भागे हैं। राम मंदिर हमारे घोषणा पत्र में है। कोर्ट के माध्यम से इसका फैसला होगा। मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। देश के करोड़ों लोग आशांवित है कि हाई कोर्ट का फैसला ही सुप्रीम कोर्ट से आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.