विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi Sarkar के 100 दिन: जल्द होगी जनगणना, एक राष्ट्र एक चुनाव का भी समय तय; Caste Census पर क्या बोले अमित शाह?

Published: Tue, 17 Sep 2024 12:26 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2024 12:30 PM (IST)

Amit Shah on Caste Cencus मोदी सरकार के 100वें दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ...और पढ़ें

Amit Shah on Caste Cencus शाह ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां।
Amit Shah on Caste Cencus शाह ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां।

HighLights

  1. मोदी सरकार के 100वें दिन पूरे होने पर शाह ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
  2. शाह बोले- 10 साल गरीबों के कल्याण को समर्पित रहे थे, अब भी वैसे ही काम जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100वें दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सरकार की रिपोर्ट कार्ड पेश की। शाह ने कहा कि देश 60 साल में पहली बार राजनीतिक स्थिरता और अपनी मजबूत विदेश नीति को देख रहा है। शाह ने इस दौरान जनगणना, जातिगत जनगणना और एक राष्ट्र एक चुनाव पर भी दिल की बात कही।

10 साल गरीबों के कल्याण को समर्पित

शाह ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भारत में विकास, सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए 10 साल समर्पित करने के बाद, भारत के लोगों ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जनादेश दिया है। ऐसा पिछले 60 सालों में पहली बार हुआ। इससे देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है। 

जनगणना पर क्या बोले शाह?

शाह ने संकेत दिए की भारत में जल्द जनगणना होनो वाली है और जातिगत जनगणना पर भी चर्चा की। जातिगत जनगणना पर पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा कि जब हम जनगणना करवाएंगे तब सारी जानकारी दे देंगे। इससे पहले वर्ष 2021 को जनगणना होनी थी, जो कोरोना के चलते टलटी रही।

गृह मंत्री ने आगे कहा, 

आजादी के बाद पहली बार दुनिया ने ऐसी सरकार देखी, जिसके पास रीढ़ की हड्डी वाली विदेश नीति है। 60 करोड़ भारतीयों को घर, शौचालय, गैस, पीने का पानी, बिजली, 5 किलो मुफ्त राशन और 5 लाख तक स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। हमारा लक्ष्य है कि जब हम अगली बार चुनाव में उतरेंगे, तो ऐसा कोई नहीं होगा जिसके पास घर न हो। 

वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोले शाह?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारियां हो रही हैं।