गिरिराज के बाद अमित शाह ने राहुल गांधी के नानी के घर जाने पर ली चुटकी
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने गिरिराज सिंह द्वारा राहुल गांधी पर किए गए कॉमेन्ट को लेकर कहा कि इसका कोई आधार नहीं है। क्या अपनी नानी के घर जाना अपराध है।
नई दिल्ली, एएनआइ। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भाजपा नेताओं के चेहरे खिला दिए हैं। ऐसे में पहले गिरिराज सिंह और फिर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष अमित शाह पर चुटली ली। राहुल गांधी पर हुई टिप्पणी पर कांग्रेस भी भड़क पड़ी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी नानी से मिलने इटली गए हुए हैं, जो 93 साल की हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चुटकुले सुनने को मिलते हैं। लेकिन गिरिराज ने इस बार तो राहुल गांधी को नॉन सीरियस लीडर ही करार दे दिया। चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी नैचरल लीडर नहीं हैं। यह परिस्थितियों की देन है। वह रानी की कोख से पैदा हुए हैं। आज ऐसा कोई नेता नहीं है जो अपने कार्यकर्ताओं को ऐसे समय में छोड़कर भागता है। वह नॉन सीरियस नेता हैं, कोई नेता ऐसा नहीं करता है। अभी देखा कि वह पहले 56 दिनों के लिए गायब हुए थे, अब फिर से गायब हो गए हैं। वह तनाव नहीं झेल सकते हैं। वह जानते हैं कि कब भागना है, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उन्हें जबर्दस्ती उन्हें नेता बना रखा है।'
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने गिरिराज सिंह द्वारा राहुल गांधी पर किए गए कॉमेन्ट को लेकर कहा कि इसका कोई आधार नहीं है। क्या अपनी नानी के घर जाना अपराध है। गैरजरूरी टिप्पणी करना उनके लिए एक प्रोफेशन हो गया है।
इससे पहले बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कार्ति चिंदबरम के गिरफ्तार होते ही राहुल गांधी को नानी की याद आ गई। अमित शाह ने त्रिपुरा और नागालैंड में मिली सफलता पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटली लेते हुए अमित शाह ने कहा कि मुझे नहीं पता, वो एक व्हाट्सअप पर मेसैज आया है कि इटली में चुनाव हैं।