अमित शाह ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने पर कर्नाटक सरकार को घेरा
पेट्रो पदार्थों पर कर बढ़ाए जाने के बाद शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक सरकार पर बरसे।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 08:40 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। पेट्रोल और डीजल पर कर बढ़ाए जाने के बाद शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने राज्य की कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आखिर जनता 'राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और अक्षमता' के लिए इतनी भारी कीमत क्यों चुकाए।
शाह ने ट्वीट किया, 'कर्नाटक में मौजूदा सरकार के शासनकाल में किसान मर रहे हैं। दलितों को गुलाम बनाया जा रहा है। आम जनता टैक्स के बोझ से दबी जा रही है। आखिर कर्नाटक की जनता राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और उसकी अक्षमता के लिए इतनी भारी कीमत क्यों चुकाए।'
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष की यह टिप्पणी राज्य सरकार के उस निर्णय के बाद आई है, जिसमें उसने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर कर की दर को बढ़ाकर क्रमश: 32 प्रतिशत और 21 प्रतिशत कर दिया था। शाह ने इससे पहले किसानों की आत्महत्या और दलितों को कथित तौर पर गुलाम बनाए जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला बोला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें