विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित मालवीय ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, बोले- Congress के कारण बिजली आपूर्ति में भारत से आगे था पाकिस्तान

Published: Sat, 11 May 2024 11:26 PM (IST)

अमित मालवीय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेता अमित मालवीय ने विश्व बैंक के आंकड़े भी पोस्ट किए ...और पढ़ें

अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस के कारण बिजली आपूर्ति में भारत से आगे था पाकिस्तान
अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस के कारण बिजली आपूर्ति में भारत से आगे था पाकिस्तान

आइएएनएस, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा पाकिस्तान के एटमी बम का डर दिखाए जाने के मद्देनजर भाजपा नेता अमित मालवीय ने शनिवार को कांग्रेस पर कटाक्ष किया। मालवीय ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण पाकिस्तान अपने नागरिकों को बिजली की सुविधा देने में भारत से आगे निकल गया था।

उन्होंने विश्व बैंक के आंकड़े भी पोस्ट किए जिसमें दिखाया गया है कि कैसे पड़ोसी देश ने भारत को पीछे छोड़ दिया। हाल ही में मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान के पास एटम बम होने का हवाला देते हुए बातचीत शुरू करने की वकालत करते दिख रहे हैं।

मालवीय ने विश्व बैंक के आंकड़े भी साझा किए

मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया, यह कांग्रेस के कुशासन जानने के लिए काफी है। पाकिस्तान में भारत की तुलना में अधिक बिजली थी! इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि मणिशंकर अय्यर जैसे लोगों ने इस बात की वकालत की कि हम पाकिस्तान के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। उन्होंने विश्व बैंक के आंकड़े भी साझा किए।

आंकड़ों के ग्राफ से पता चला कि 21 सदी के पहले दशक की शुरुआत में, पाकिस्तान की 72.8 प्रतिशत आबादी के पास बिजली की सुविधा थी। जबकि भारत में 60.3 प्रतिशत आबादी के पास यह सुविधा थी।

भारत में बिजली की स्थिति में सुधार

आंकड़े बताते हैं कि 2017 के बाद से भारत में बिजली की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मालवीय ने 2018 का उल्लेख किया, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। भारत में 95.7 प्रतिशत आबादी तक बिजली की सुविधा पहुंची जबकि पाकिस्तान में 93.4 प्रतिशत आबादी के पास यह सुविधा पहुंची।