Move to Jagran APP

आजसू ने बनाई जिलाअध्यक्षों की नई टीम, देखिए किस जिले से किन्हें मिली जिम्मेदारी

Ranchi News पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नवगठित टीम में नए चेहरों के साथ-साथ अनुभव का भी ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने वर्ष 2022 को संघर्ष वर्ष घोषित किया है

By Madhukar KumarEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 07:39 AM (IST)
आजसू ने बनाई जिलाअध्यक्षों की नई टीम, देखिए किस जिले से किन्हें मिली जिम्मेदारी
आजसू ने बनाई जिलाअध्यक्षों की नई टीम, देखिए किस जिले से किन्हें मिली जिम्मेदारी

रांची, राज्य ब्यूरो। आजसू पार्टी ने जिलाध्यक्षों व जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों की नई टीम बनाई है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की स्वीकृति के बाद पार्टी ने सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी। जिलों में अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव भी बनाए गए हैं। जिन जिलों में संगठन विस्तार का कार्य पूरा नहीं किया गया, वहां कार्यवाहक प्रभारी की घोषणा की गई। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नवगठित टीम में नए चेहरों के साथ-साथ अनुभव का भी ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने वर्ष 2022 को संघर्ष वर्ष घोषित किया है तथा इस वर्ष पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन भी होना है।

loksabha election banner

कौन बने किस जिले के अध्यक्ष

रांची : संजय महतो, गुमला : दिलीप साहू (कार्यवाहक प्रभारी), लोहरदगा : ओम भारती, खूंटी : मसीहचरण पूर्ति (कार्यवाहक प्रभारी), सिमडेगा : धुपेंद्र पांडेय (कार्यवाहक प्रभारी), रामगढ़ : दिलीप दांगी, हजारीबाग : विकास राणा, बोकारो : सचिन महतो, धनबाद : सदानंद महतो (मंटू महतो), कोडरमा : राजकुमार मेहता, चतरा : चंद्रदेव साहू, गिरिडीह : गुड्डू यादव, पूर्वी सिंहभूम : कन्हैया सिंह, पश्चिमी सिंहभूम : रामलाल मुंडा, सरायकेला खरसावां- : सचिन महतो, दुमका-सुजीत मुर्मू, जामताड़ा : राजेश कुमार महतो, देवघर-ध्रुव साह (कार्यवाहक प्रभारी), गोड्डा : सुरेश महतो, साहिबगंज : चतुरानंद पांडेय, पाकुड़ : आलमगीर आलम, लातेहार : अमित पांडेय (कार्यवाहक प्रभारी), गढ़वा : दीपक शर्मा, पलामू : दिलीप चौधरी।

ये बने जिलों के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव

रांची : हकीम अंसारी एवं भरत कांशी साहू (कार्यकारी अध्यक्ष), सुकरा ङ्क्षसह मुंडा (प्रधान सचिव), बोकारो : अशोक कुमार महतो, कार्तिक गोराई एवं लक्ष्मण प्रताप ङ्क्षसह (कार्यकारी अध्यक्ष), सपन ङ्क्षसह चौधरी (प्रधान सचिव), धनबाद : हलधर महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), गिरिडीह : संजय कुमार साहू एवं सुमित गौरव (कार्यकारी अध्यक्ष), छगन महतो (प्रधान सचिव), पूर्वी सिंहभूम : फणीभूषण महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), बुद्धेश्वर मुर्मू (प्रधान सचिव), पश्चिमी सिंहभूम : संतोष महतो एवं सुजीत गिरी (कार्यकारी अध्यक्ष), चंद्रमोहन सिंहकू (प्रधान सचिव), सरायकेला खरसावां : अशोक साव उर्फ मांझी साव (कार्यकारी अध्यक्ष), असत सिंह पात्र (प्रधान सचिव), जामताड़ा : निमय सेन गुप्ता (कार्यकारी अध्यक्ष), साहेबगंज : अनूप रंकराज (कार्यकारी अध्यक्ष), मोहम्मद साईबान (प्रधान सचिव), पाकुड़ : मिथिलेश ठाकुर (प्रधान सचिव), पलामू : सनातन महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), नरेंद्र कुमार तिवारी (प्रधान सचिव)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.