एयर मार्शल एचएस अरोड़ा होंगे भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख
एयर मार्शल एचएस अरोड़ा को वायुसेना का उपप्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया की जगह लेंगे।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 09:11 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। एयर मार्शल एचएस अरोड़ा को वायुसेना का उपप्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया की जगह लेंगे। भदौरिया 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख का प्रभार संभालने जा रहे हैं।
केंद्र ने 19 सितंबर को एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया को वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया था। वर्तमान में वह वायुसेना के उपप्रमुख हैं। 30 सितंबर को रिटायर होने जा रहे है वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ से वह प्रभार ग्रहण करेंगे।
इस बीच एयर मार्शल बी सुरेश को वायुसेना का वेस्टर्न एयर कमांडर नियुक्त किया गया है। वह कारगिल युद्ध के हीरो एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार से 31 अक्टूबर को प्रभार लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें