Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिपुरा उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने बिलाल मिया को किया पार्टी से निष्कासित, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 12:54 PM (IST)

    त्रिपुरा के कांग्रेस नेता बिलाल मिया को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले बिलाल मिया ने त्रिपुरा के वरिष्ठ मंत्री रतन लाल नाथ और सुशांत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा बिलाल मिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।

    Hero Image
    त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया को पार्टी से किया गया निष्कासित।(फोटो सोर्स: जागरण)

    अगरतला, पीटीआई। त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया (Billal Mia) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह अटकलें लगाई जा रही थी कि बिलाल मिया भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि  मिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बुधवार को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ दिनों पहले बिलाल मिया ने  त्रिपुरा के वरिष्ठ मंत्री रतन लाल नाथ और सुशांत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "बिलाल मिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।" पूर्व राज्य मंत्री मिया ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

    मल्लिकार्जुन खड़गे को मिया ने लिखा पत्र

    बिलाल मिया ने कहा," कांग्रेस (Tripura Congress) पिछले 44 वर्षों से मेरा घर थी और इस अवधि के दौरान, मैंने विभिन्न पदों पर पार्टी की सेवा की है। फिलहाल मैं टीपीसीसी का कार्यकारी अध्यक्ष हूं। मिया ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे एक पत्र में कहा,"तत्काल प्रभाव से मैं प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ कांग्रेस के सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

    दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए होंगे उपचुनाव

    त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने मिया को निष्कासित कर दिया गया है।  राज्य में 5 सितंबर को दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। वो सोनामुरा उपखंड में अल्पसंख्यक मतदाताओं के लिए पार्टी का चेहरा थे।

    भाजपा में शामिल हो सकते हैं:  मिया

    बता दें कि मुख्यमंत्री माणिक साहा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी गुरुवार को बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुलुबारी में एक मेगा ज्वाइनिंग कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि उपचुनाव से पहले मिया और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।