विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'महाराष्ट्र में अघाड़ी भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खिलाड़ी, विकास को रोकने में इनकी पीएचडी', पीएम मोदी ने साधा निशाना

Published: Tue, 12 Nov 2024 03:14 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2024 04:36 PM (IST)

Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र के चिमूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ...और पढ़ें

Maharashtra Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। ( फोटो- एएनआई)
Maharashtra Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। ( फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. महाराष्ट्र का तेज विकास अघाड़ी के बस की बात नहीं।
  2. काम पर ब्रेक लगाने की पीएचडी विकास अघाड़ी ने की।
  3. प्रगति को रोकने में कांग्रेस वाले एकदम एक्सपर्ट हैं।

एएनआई, चंद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के चिमूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने अघाड़ी को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा 'खिलाड़ी' करार दिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की पार्टी पर महाराष्ट्र के विकास में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। आगे कहा कि महा विकास अघाड़ी ने विकास परियोजनाओं को रोकने, लटकाने और भटकाने में पीएचडी की है।

कांग्रेस ने डबल पीएचडी की

चंद्रपुर के चिंबूर में पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र का तेज विकास अघाड़ी वालों की बस बात नहीं है। एमवीए ने केवल कामों पर ब्रेक लगाने में पीएचडी की है। काम को अटकाना, लटकाना और भटकाना।" पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डबल पीएचडी की है। विकास कार्यों में ब्रेक लगाने की कांग्रेस विशेषज्ञ है। ये कांग्रेस वाले तो इसमें एक्सपर्ट हैं। ढाई साल में इन्होंने हर विकास के प्रोजेक्ट को रोकने की कोशिश है। अघाड़ी वाले भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।"

विकास में बाधा डालते हैं अघाड़ी दल

प्रधानमंत्री मोदी ने दर्शकों से सवाल किया कि क्या चिंबूर के लोग एमवीए को शहर के विकास में रुकावट डालने देंगे? क्या आप इन्हें दोबारा लूट का लाइसेंस देंगे? लूट करने देंगे क्या, खजाना भरने देंगे क्या? क्या आप एमवीए को महाराष्ट्र के विकास में रुकावट डालने देंगे? प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रपुर के लोग इस बात के सबसे अच्छे गवाह हैं कि ये अघाड़ी दल किस तरह से प्रगति में बाधा डालते हैं।

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार किस गति से काम करती है और ये अघाड़ी दल कैसे काम रोकते हैं, ये चंद्रपुर के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है? यहां के लोग दशकों से रेल संपर्क की मांग कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और अघाड़ी के लोगों ने कभी इस पर काम नहीं होने दिया।"

महायुति सरकार में दोगुनी होगी विकास की रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र अगले पांच साल में महाराष्ट्र के 'विकास की गारंटी' बन जाएगा। महायुति के साथ-साथ केंद्र में एनडीए सरकार का मतलब महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार है, यानी विकास की दोगुनी गति होगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं महाराष्ट्र भाजपा को बधाई देना चाहता हूं, जिसने एक अद्भुत घोषणापत्र जारी किया है। इसमें हमारी बेटियों और बहनों, किसानों, देश की युवा शक्ति और महाराष्ट्र के विकास के लिए कई अद्भुत संकल्प किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  'तीन नहीं, दो शिवसेना हैं', सीएम फेस, मराठा आरक्षण और रेवड़ी कल्चर पर क्या बोले एकनाथ शिंदे; पढ़ें खास बातचीत

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने अंतर-राज्यीय परिषद की स्थायी समिति का किया पुनर्गठन, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता