Move to Jagran APP

राहुल के राम अवतार के बाद प्रियंका गांधी का दिखा दुर्गा अवतार, बढ़ा विवाद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का राम अवतार दिखने के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा का दुर्गा अवतार देखने को मिला। कांग्रेस के उत्साही कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का कुंभ मेले में विवादित पोस्टर लगाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 08:35 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 08:35 AM (IST)
राहुल के राम अवतार के बाद प्रियंका गांधी का दिखा दुर्गा अवतार, बढ़ा विवाद
राहुल के राम अवतार के बाद प्रियंका गांधी का दिखा दुर्गा अवतार, बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/ प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का राम अवतार दिखने के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा का दुर्गा अवतार देखने को मिला। कांग्रेस के उत्साही कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का कुंभ मेले में विवादित पोस्टर लगाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उनका यह पोस्टर कुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले बंधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर के पास लगवाया गया। इसमें प्रियंका गांधी महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के रूप में नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

कुंभ मेले में लगे प्रियंका गांधी वाड्रा के इन बैनर पर लिखा है, 'कांग्रेस की दुर्गा करेंगी शत्रुओं का वध।' इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की भी बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। शहर (प्रयागराज) कांग्रेस कमेटी के महासचिव इरशाद उल्लाह और कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल चौधरी के चेहरे भी बैनर में नजर आ रहे हैं।

बैनर में दावा किया गया है कि महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई पर रोक, युवाओं को रोजगार, किसानों की कर्ज माफी व व्यापारियों को जीएसटी में राहत देने जैसी बातें होंगी। इरशाद उल्लाह का कहना है कि किसी समय अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' कहा था। प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का अक्स है, इसलिए वह कांग्रेस की दुर्गा हैं। प्रियंका आने वाले चुनावों में बड़ा उलटफेर करेंगी।

दुर्गा रूप से पहले प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में दिखाया गया था।ये पोस्टर यूपी के गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए थे। पोस्टर में नारा दिया गया, 'गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार।'

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को बनाया राम, BJP ने कसा तंज- राहुल को संवार लो

प्रियंका के दुर्गा रूप से पहले पटना में राहुल गांधी को राम अवतार में दिखाया गया था। पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की तीन फरवरी को जन आकांक्षा रैली होने वाली है और इसे लेकर पटना की सड़कों पर कांग्रेस ने जो पोस्टर लगाए हैं उसमें राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में विपक्ष पर तंज कसते हुए लिखा गया है, 'वे राम नाम जपते रहें, तुम राम बनकर जियो रे।' उसके नीचे कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह का नाम लिखा है। इससे पहले राहुल गांधी को शिवभक्त के रूप में दिखाया गया था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.