विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान पर शिकंजा, ACB ने पांच ठिकानों पर मारी रेड

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2022 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 01:06 PM (IST)

Zameer Ahmed Khan कर्नाटक में कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान के पांच ठिकानों पर एसीबी ने छापेमारी की है। एसीबी ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान के ठिकानों पर ACB की छापेमारी
कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान के ठिकानों पर ACB की छापेमारी

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान (Zameer Ahmed Khan) पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिकंजा कसा है। एसीबी ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि एसीबी ने जमीर अहमद खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के आधार पर पांच ठिकानों पर छापा मारा है।

इन ठिकानों पर मारी रेड

एसीबी के अनुसार, चमारनपेट विधानसभा सीट से विधायक जमीर खान के बेंगलुरु छावनी में आवास, सिल्वर ओक अपार्टमेंट में एक फ्लैट, सदाशिव नगर में एक गेस्ट हाउस, बनशंकरी में जीके एसोसिएट्स कार्यालय और कलासिपल्या में नेशनल ट्रैवल्स कार्यालय सहित पांच स्थानों पर छापे मारे गए। एसीबी ने तलाशी के दौरान दस्तावेजों की जांच की

ईडी भी कर चुका है छापेमारी

पूर्व मंत्री जमीर खान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं। आय से अधिक संपत्ति और आईएमए मामले में ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था। आईएमए घोटाले में कंपनी के संस्थापक मोहम्मद मंसूर खान ने कथित तौर पर 40,000 निवेशकों को ठगा था।

जमीर को मंसूर खान से कथित तौर पर अवैध रूप से फायदा और पैसा मिला है। यह घोटाला जून 2019 में तब सामने आया जब मुख्य आरोपी मंसूर एक ऑडियो संदेश छोड़कर फरार हो गया। इस संदेश में उसने कुछ राजनेताओं और गुंडों द्वारा कथित उत्पीड़न के कारण आत्महत्या करने की धमकी दी थी।

कांग्रेस का प्रदर्शन

जमीर खान के ठिकानों पर छापेमारी का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने एसीबी के खिलाफ नारेबाजी भी की।