Move to Jagran APP

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली रैली में राजस्थान से शामिल होंगे 50 हजार लोग

गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र के लिए मोदी सरकार और भाजपा दोनों खतरा है। आम लोगों को भाजपा की करतूतों को बताने का काम कांग्रेसजनों को करना होगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 09:11 PM (IST)
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली रैली में राजस्थान से शामिल होंगे 50 हजार लोग
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली रैली में राजस्थान से शामिल होंगे 50 हजार लोग

जागरण संवाददाता, जयपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली में राजस्थान से 50 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने की जिम्मेदारी गहलोत सरकार के मंत्रियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

loksabha election banner

रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य

मंत्री और पदाधिकारी तीन से पांच दिसंबर तक अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। इन बैठकों में रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया जाएगा। विधायकों एवं अन्य नेताओं को निश्चित संख्या में भीड़ दिल्ली ले जाने का जिम्मा सौंपा जाएगा।

गहलोत ने रैली को सफल बनाने का किया आह्वान

रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सीएम अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, सचिव तरुण कुमार एवं विवेक बंसल ने संबोधित किया। बैठक में प्रभारी मंत्रियों और संगठन प्रभारियों को जिलेवार भीड़ का लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर और अलवर जिलों को ज्यादा भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए हैं। गहलोत ने रैली को सफल बनाने का आह्वान करते हुए केंद्र और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

गहलोत ने कहा- लोकतंत्र के लिए मोदी सरकार और भाजपा दोनों खतरा

गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र के लिए मोदी सरकार और भाजपा दोनों खतरा है। आम लोगों को भाजपा की करतूतों को बताने का काम कांग्रेसजनों को करना होगा। गहलोत ने ट्वीट करके भी रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

गहलोत ने कहा- 14 दिसंबर की रैली में दिल्ली पहुंचना है

गहलोत ने ट्वीट करके हुए कहा कि आपको 14 दिसंबर को रैली के रूप में दिल्ली पहुंचना है और इसे बेहद कामयाब बनाना है एवं देश की जो दुर्दशा हो रही है उसे लेकर बीजेपी को संदेश देना है। उस दौर में इंदिरा जी ने भारत बचाओ दिवस मनाया था जिसमें ¨हदुस्तान भर के लोग आए थे, अब आपको सोनिया जी के आह्वान पर इस रैली को कामयाब बनाना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.