Move to Jagran APP

मणिपुर मंत्रिमंडल से बाहर हुए एनपीपी विधायक खफा, पार्टी अध्यक्ष से मिलेंगे

बिरेन मंत्रिमंडल से जिन एनपीपी मंत्रियों को बाहर किया गया है उनमें एल जयंत कुमार और एन कयिसी शामिल हैं। इस बीच कयिसी ने कहा है कि हम पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। हम सभी एकमत होकर निर्णय लेंगे।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:34 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 12:34 PM (IST)
मणिपुर मंत्रिमंडल से बाहर हुए एनपीपी विधायक खफा, पार्टी अध्यक्ष से मिलेंगे
मंत्रिमंडल से बाहर होने वाले सभी चारों विधायक पार्टी अध्यक्ष कोनराड संगमा से मुलाकात करेंगे।

इंफाल, प्रेट्र। अपने दो मंत्रियों के मणिपुर मंत्रिमंडल से बाहर होने के बाद नाराज नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सभी चार विधायक शनिवार को पार्टी अध्यक्ष कोनराड संगमा से मिलने के लिए मेघालय रवाना हो गए हैं। मुलाकात के दौरान मणिपुर के बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर बातचीत होगी। कोनराड पार्टी अध्यक्ष के साथ ही मेघालय के मुख्यमंत्री भी हैं।

loksabha election banner

इंफाल से शिलांग जाने वालों में भाजपा की बीरेन सिंह सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे एनपीपी के वाई जयकुमार भी शामिल हैं। विगत दिनों बिरेन मंत्रिमंडल से जिन एनपीपी मंत्रियों को बाहर किया गया है, उनमें एल जयंत कुमार और एन कयिसी शामिल हैं। इस बीच कयिसी ने कहा है कि हम पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। हम सभी एकमत होकर निर्णय लेंगे।

गौरतलब है कि 17 जून को चार एनपीपी मंत्रियों ने पांच अन्य के साथ इस्तीफा दे दिया था जिससे बीरेन सरकार संकट में आ गई थी। लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हस्तक्षेप के बाद सभी वापस आ आ गए थे।                                                                                                                       


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.