मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 3,000 पूजा आयोजकों ने दिया उद्घाटन का आमंत्रण
दिल्ली ओडिशा मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश और झारखंड से आयोजकों ने ममता बनर्जी से संपर्क किया है। 2018 में ममता बनर्जी ने कुल 75 दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास इस साल देश भर से 3,000 से अधिक दुर्गा पूजा आयोजकों ने अपने पूजा पंडाल के उद्घाटन को लेकर अनुरोध भेजा है। जानकारी के अनुसार देश भर में 10,000 से अधिक पूजा आयोजकों में से बंगाल से 3,000 ऐसे पूजा आयोजक शामिल हैं जो यह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री या तो उनके पूजा पंडाल का उद्घाटन करें या फिर सप्तमी से लेकर दशमी तक चार दिनों में से किसी एक दिन भी उपस्थित हों।
दिल्ली, ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड से आयोजकों ने ममता बनर्जी से संपर्क किया है। 2018 में ममता बनर्जी ने कुल 75 दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था। बनर्जी ने 2016 में दुर्गा पूजा कार्निवल की शुरुआत की थी। इसके तहत विसर्जन से पहले शहर के सर्वश्रेष्ठ पूजा आयोजकों की ओर से प्रतिमा कार्निवल निकाला जाता है और इसके तहत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।