Move to Jagran APP

श्रीलंका में भारत और चीन के पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री पर विचार

इस साल के पहले छह महीनों में सबसे ज्यादा दो लाख भारतीय पर्यटक श्रीलंका पहुंचे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 08:22 PM (IST)
श्रीलंका में भारत और चीन के पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री पर विचार
श्रीलंका में भारत और चीन के पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री पर विचार

कोलंबो, आइएएनएस। भारत और चीन समेत चुनिंदा मित्र देशों के नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री पर विचार करने के लिए श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार को इस संबंध में सुझाव देगी कि किन मित्र देशों के नागरिकों को देश में बिना वीजा प्रवेश दिया जा सकता है।

loksabha election banner

पर्यटन मंत्री जॉन अमारातुंगा ने सोमवार को कहा, 'वीजा फ्री एंट्री के लिए संभावित देशों की सूची में भारत, चीन समेत यूरोप और पश्चिमी एशिया के कुछ देशों के नाम पर विचार चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है। साथ ही इससे पर्यटक आव्रजन दफ्तर में होने वाली परेशानियों से बच जाएंगे।'

30 वर्षों तक चले गृहयुद्ध ने देश में पर्यटन उद्योग को भारी क्षति पहुंचाई है। लेकिन धीरे-धीरे यह उद्योग अब गति पकड़ रहा है। इस साल के पहले छह महीनों में सबसे ज्यादा दो लाख भारतीय पर्यटक श्रीलंका पहुंचे। इसके बाद एक लाख 36 हजार पर्यटक चीन के थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.