Move to Jagran APP

सर्बिया की संसद में वेंकैया नायडू ने किया पंडित नेहरू को याद

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत और सर्बिया के बीच रिश्तों की जड़ें इतिहास में गहराई से जुड़ी हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:26 PM (IST)
सर्बिया की संसद में वेंकैया नायडू ने किया पंडित नेहरू को याद
सर्बिया की संसद में वेंकैया नायडू ने किया पंडित नेहरू को याद

बेलग्राद, प्रेट्र। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विदेश की धरती पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया। नायडू ने इस दौरान स्वतंत्रता, संवाद, समावेश तथा कानून के शासन जैसी अवधारणाओं को ध्यान में रखते हुए लोकतांत्रिक नीतियों को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

loksabha election banner

नायडू ने शनिवार को सर्बिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है। इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत के 70 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और सर्बिया के बीच रिश्तों की जड़ें इतिहास में गहराई से जुड़ी हैं।

कई मुद्दों पर दोनों देशों का समान दृष्टिकोण है, जो दोनों को करीब लाते हैं। तीन देशों सर्बिया, माल्टा और रोमानिया की अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।

Image result for Venkaiah Naidu remembered Pandit Nehru in the Parliament of Serbia

नायडू ने कहा, 'यहां 1961 में पहला गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन हुआ था। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा गुटनिरपेक्ष आंदोलन के अन्य नेताओं ने गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन को इस हॉल में संबोधित किया था।' इस दौरान दो सितंबर 1961 को नेहरू ने जो भाषण दिया था उसे याद करना अच्छा रहेगा।

नायडू ने कहा, 'उन्होंने कहा था कि हम अपने देशों और समाज को ऐसा बनाएं जहां वास्तविक स्वतंत्रता हो। वह बात आज भी बिल्कुल सही और प्रासंगिक है। स्वतंत्रता अनिवार्य है क्योंकि स्वतंत्रता हमें ताकत देगी और समृद्ध समाज के निर्माण में हमारी सहायता करेगी।'

Image result for Venkaiah Naidu remembered Pandit Nehru in the Parliament of Serbia

बापू को दी श्रद्धांजलि 
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा उन्होंने सैनिकों की याद में बनाए गए स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके दी।

नायडू ने वहां के प्रधानमंत्री अना ब्रनबिक से मुलाकात करने के साथ ही सर्बिया सरकार को महात्मा गांधी के नाम पर सड़क का नाम रखने और बापू की प्रतिमा लगवाने के लिए धन्यवाद भी दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.