Move to Jagran APP

इन भारतवंशियों की अमेरिका में बोल रही तूती, राजनीति में बनाया अपना मुकाम

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका की राजनीति में भारतवंशियों ने गहरी पैठ बनाई है। वर्तमान में अमेरिकन कांग्रेस (संसद) में भारतीय मूल के पांच सदस्य हैं

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 10:30 AM (IST)
इन भारतवंशियों की अमेरिका में बोल रही तूती, राजनीति में बनाया अपना मुकाम
इन भारतवंशियों की अमेरिका में बोल रही तूती, राजनीति में बनाया अपना मुकाम

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका की राजनीति में भारतवंशियों ने गहरी पैठ बनाई है। अपनी प्रतिभा, मेहनत और कड़ी लगन की बदौलत कई भारतीय-अमेरिकी वहां के शीर्ष पदों पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में अमेरिकन कांग्रेस (संसद) में भारतीय मूल के पांच सदस्य हैं। इन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश की राजनीति की मुख्यधारा में लाकर खड़ा कर दिया है। खास बात यह है कि ये सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं। भविष्य में यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है।

loksabha election banner

सीमा नंदा

अमेरिका में भारतवंशी सीमा नंदा ने देश के मुख्य विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद संभाल लिया है। कनेक्टिकट में पली-बढ़ीं सीमा अमेरिका में किसी प्रमुख राजनीतिक दल का सीईओ बनने वाली पहली भारतवंशी हैं। उनकी नियुक्ति अमेरिकी राजनीति में भारतवंशियों खासतौर पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसे अमेरिकी सियासत में भारतीयों के बढ़ते प्रभाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सीमा ने गत 23 जुलाई को ही यह जिम्मेदारी संभाल ली थी। वह अमेरिका के मुख्य विपक्षी दल की प्रभावशाली डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएनसी) के रोजमर्रा के कामकाज का संचालन करेंगी।

कमला हैरिसे

केलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रहीं। अब यहीं से सीनेटर हैं। उन्हें सीधे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का समर्थन प्राप्त था। वे इस सदन में पहुंचने वाली पहली भारतवंशी हैं।

प्रमिला जयपाले

चेन्नई में जन्मीं प्रमिला वाशिंगटन से प्रतिनिधि सभा के लिए चुनीं जाने वाली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। वह अपनी भारत यात्रा पर एक किताब भी लिख चुकी हैं।

राजा कृष्णमूर्तिे

दिल्ली में पैदा हुए कृष्णमूर्ति इलिनॉयस से प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। शपथग्रहण समारोह में इन्होंने गीता की शपथ ली थी। ऐसा करने वाले वे दूसरे भारतीय अमेरिकी हैं। इनके पहले तुलसी गैबार्ड ने गीता की शपथ ली थी।

एमी बेरा

पेशे से डॉक्टर बेरा तीसरी बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य चुन गए हैं। वह मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं। मेडिकल ऑफिसर के रूप में भी वह अपनी सेवा दे चुके हैं।

रोहित ‘रो’ खन्ना

प्रतिनिधि सभा के सदस्य रो सिलिकॉन वैली से सांसद हैं। खन्ना मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। इन्होंने आठ बार अमेरिकी सांसद रहे माइक होंडा को हराया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.