रूस की एक और कंपनी कर सकती है भारत में एंट्री, रक्षा सौदे के करीब पहुंची
रक्षा उपकरण बनाने वाली रूस की एक बड़ी कंपनी रोसोबोरोनेक्सपोर्ट ने टेंडर में सबसे कम बोली लगाई है और इस तरह उसे सौदे में कामयाबी हासिल हो सकती है।
By Vikas JangraEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 08:14 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 08:14 AM (IST)
नई दिल्ली [प्रेट्र]। रक्षा उपकरण बनाने वाली रूस की एक और बड़ी कंपनी भारत में बड़ा रक्षा सौदा हासिल करने के करीब पहुंच गई है। भारतीय सेना के लिए कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिए हुए टेंडर में रूसी कंपनी रोसोबोरोनेक्सपोर्ट ने सबसे कम बोली लगाई है यानी एल 1 रही है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
रूसी कंपनी के अलावा बोली लगाने वालों में स्वीडन की एसएएबी और फ्रांस की सैन्य फर्म एमबीडीए शामिल थी। सूत्रों ने बताया कि बोली में सभी मान्य प्रक्रियाओं का पालन किया गया। न्यूनतम बोलीकर्ता की एक-दो दिन में घोषणा कर दी जाएगी। भारतीय सेना 100 मिसाइल सिस्टम खरीद रही है।
सूत्रों ने बताया कि अगर रोसोबोरोनेक्सपोर्ट यह ठेका पाने में कामयाब होती है एस 400 वायु रक्षा सौदे के बाद किसी रूसी कंपनी द्वारा बड़ा ठेका हासिल करने का यह पहला मामला होगा। एस-400 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम के लिए पिछले महीने ही भारत और रूस के बीच समझौता हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें